शादी से पहले बिपाशा ने इन 6 एक्टर्स को किया था डेट, फिर बनीं 4 साल छोटे करण सिंह ग्रोवर की तीसरी पत्नी

बिपाशा ना केवल अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग के लिए, बल्कि अपने लव अफेयर्स के लिए भी खूब चर्चा में रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी से पहले बिपाशा के 6 अफेयर्स रह चुके हैं। बिपाशा ने मिलिंद सोमन, डीनो मोरिया, हरमन बावेजा और जॉन अब्राहम जैसे एक्टर्स को डेट किया है।

Bollywood Halchal Jan 07, 2022

आज बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु का बर्थडे है। बिपाशा का जन्म 7 जनवरी 1979 को दिल्ली में हुआ था। दिल्ली में 8 साल बिताने के बाद बिपाशा अपनी फैमिली के साथ कोलकाता शिफ्ट हो गई थीं। बिपाशा बसु ने गोदरेज सिन्थॉल सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था और विनर भी बनीं। फिल्मों में आने से पहले बिपाशा ने मॉडलिंग की दुनिया की पहचान बनाई। बिपाशा ने 2001 में विजय गलानी की फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। बिपाशा के हॉट और बोल्ड अंदाज़ के चर्चे पूरे बॉलीवुड में थे। बिपाशा ने ऐतबार, बरसात, नो एंट्री, धूम 2, कॉर्पोरेट, फिर हेरा फेरी, ओमकारा, आ देखें ज़रा, दम मारो दम और ऑल द बेस्टजैसी फिल्मों में काम किया है। 


मिलिंद सोमन थे पहले बॉयफ्रेंड 

बिपाशा ना केवल अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग के लिए, बल्कि अपने लव अफेयर्स के लिए भी खूब चर्चा में रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी से पहले बिपाशा के 6 अफेयर्स रह चुके हैं। बिपाशा ने मिलिंद सोमन, डीनो मोरिया, हरमन बावेजा और जॉन अब्राहम जैसे एक्टर्स को डेट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिपाशा बसु के पहले बॉयफ्रेंड मिलिंद सोमन हैं। जिस दौरान बिपाशा ने मॉडलिंग में कदम रखा था, उस समय मिलिंद मॉडलिंग की दुनिया का एक जाना माना नाम थे। एक मॉडलिंग असाइनमेंट के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई थी और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। हालांकि, यह रिलेशनशिप ज्यादा दिन ना चल सका और जल्दी दोनों अलग हो गए।


6 साल तक चला डीनो मोरिया के साथ अफेयर 

इसके बाद बिपाशा की ज़िंदगी में एक्टर डीनो मोरिया आए। बिपाशा बसु और डीनो मोरिया की मुलाकात 1996 में हुई थी। उन दिनों बिपाशा मॉडलिंग करती थी और डीनो मोरिया भी एक जाने माने मॉडल थे। मॉडलिंग के दौरान ही दोनों की पहचान हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। बिपाशा, डीनो मोरिया के साथ 'राज़' फिल्म में नज़र आई थीं। इस फिल्म के लिए बिपाशा को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था। राज़ फिल्म में दोनों की बेहतरीन केमिस्ट्री को देखकर अच्छे अच्छे दंग थे। दोनों ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया। हालांकि राज़ फिल्म हिट होने के कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।


जॉन अब्राहम के साथ 9 साल का लिव इन रिलेशनशिप 

डीनो मोरिया से ब्रेकअप के बाद बिपाशा बसु बिल्कुल अकेली थीं। इसी के कुछ समय बाद साल 2003 में बिपाशा बसु ने पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म में जॉन इब्राहिम के अपोजिट रोल किया था। इस फिल्म के सेट कर ही जॉन और बिपाशा एक दूसरे के करीब आए और उनका प्यार परवान चढ़ने लगा। एक वक्त था जब पूरे बॉलीवुड में बिपाशा और जॉन के प्यार के चर्चे थे। लगभग 9 साल तक दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे। सबको लगता था कि दोनों जल्द ही शादी करेंगे। हालाँकि, आपकी अनबन के चलते जॉन और बिपाशा का ब्रेकअप हो गया। जॉन से अलग होने के बाद बिपाशा का नाम राणा दग्गुबती, सैफ अली खान और हरमन बावेजा से भी जुड़ा। 


2016 में करण सिंह ग्रोवर से की शादी 

साल 2015 में बिपाशा बसु ने फिल्म अलोन में एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ काम किया था। करण उम्र में बिपाशा से 4 साल छोटे हैं और उनकी पहले ही दो शादियां हो चुकी थीं लेकिन इसके बावजूद बिपाशा को करण का साथ अच्छा लगने लगा। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे के प्यार में खो गए और शादी का फैसला ले लिया। बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर से साल 2016 में शादी की थी। आज शादी के करीब 6 साल बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g