Bollywood Gossip: रणवीर से सगाई के बाद दीपिका इस एक्टर संग चाहती थीं बच्चा, फैंस कर रहे ट्रोल

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बॉलीवुड का पावर कपल माना जाता है। हाल ही में यह कपल करण जौहर के शो ‘कॉफ़ी विद करण 8’ में पहुंचा था। रणवीर और दीपिका ने अपनी डेटिंग लाइफ और शादी को लेकर खुलकर बात की थी।

Bollywood Halchal Nov 01, 2023

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बॉलीवुड का पावर कपल माना जाता है। हाल ही में यह कपल करण जौहर के शो ‘कॉफ़ी विद करण 8’ में पहुंचे थे। जहां पर रणवीर और दीपिका ने अपनी डेटिंग लाइफ और शादी को लेकर खुलकर बात की थी। शो में एक्ट्रेस ने बताया था कि जब वह रणवीर से मिली थीं, तो उनके दौरान कोई कमिटमेंट नहीं थी।

 

इसलिए वह उस दौरान दूसरे लोगों से भी मिलती थीं। लेकिन उनके दिमाग में सिर्फ रणवीर ही रहते थे। दीपिका पादुकोण के इस खुलासे के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। रणवीर के फैंस दीपिका को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। हांलाकि इसी बीच शो से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो हॉलीवुड एक्टर विन डीजल से जुड़ा हुआ है।


दीपिका का वीडियो वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दीपिका का यह वीडियो काफी ज्यादा पुराना है। इस वीडियो में दीपिका और विन दोनों अपनी फिल्म का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों की बेहतरीन केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। उस दौरान विन को लेकर दीपिका ने कई बार अपनी फीलिंग भी शेयर की थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि वह विन डीजल को काफी ज्यादा पसंद करती हैं।


रणवीर से सगाई के बाद दीपिका ने बोला था ऐसा

बता दें कि जब दीपिका ने इंटरनेशनल चैट शो ‘द एलेन डिजेनर्स शो’ में शिरकत की थी। तब एक्ट्रेस ने विन डीजल को लेकर चौंकाने वाली बात की थी। दीपिका ने कहा था कि वह विन को इतना ज्यादा पसंद करती हैं कि उन्होंने मन ही मन एक्टर के साथ बच्चे पैदा करने के बारे में भी सोच लिया था। अब इस बात को लेकर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिर से ट्रोल हो रही हैं। क्योंकि जब दीपिका ने विन को लेकर यह बात कही थी, तो वह एक्टर रणवीर सिंह से सगाई कर चुकी थीं।


क्यों ट्रोल हो रही दीपिका

इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स का कहना है कि जब दीपिका उस समय रणवीर से सगाई कर चुकी थीं, तो वह विन को लेकर ऐसा कैसे सोच या बोल सकती हैं। हांलाकि एक्ट्रेस ने शो में इस बात को मजाकिया अंदाज में कहा था। लेकिन रणवीर सिंह के फैंस को यह बात काफी ज्यादा बुरी लगी। जिसके कारण रणवीर के फैंस दीपिका पादुकोण को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g