अपने बोल्ड लुक के कारण सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री दिशा पटानी, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खास पहलुओं को

दिशा अपने अफेयर और कपड़ों को लेकर अक्सर कंट्रोवर्सी में रहती हैं। साल 2015 में दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ के साथ म्यूजिक वीडियो एल्बम किया था और इसी के बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों के बीच अनबन की खबरें भी आती थी।

Bollywood Halchal Jun 15, 2020



तेलुगू फ़िल्म लोफर (2015) से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दिशा पटानी एक भारतीय अभिनेत्री हैं। इन्होंने मुख्य रूप से हिन्दी फिल्मों में काम किया है। दिशा पटानी उत्तराखंड की रहने वाली हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 में बरेली, उत्तर प्रदेश में हुआ था। इनके पिता का नाम जगदीश सिंह पटानी है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के डीएसपी हैं और उनकी माता हाउसवाइफ हैं। दिशा के एक भाई हैं, सूर्यवंश पटानी और एक बहन हैं, खुशबू पटानी। दिशा पटानी ने एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है।


करियर

दिशा पटानी ने अपने करियर की शुरुआत अरूण तेज़ के फ़िल्म "लोफर" (2015) से की थी, जिसमें उन्होंने मौनी की भूमिका निभाई, जो एक मजबूर शादी से बचने के लिए घर से भाग जाती है। उनकी पहली बॉलीवुड मूवी स्पोर्ट्स बायोपिक फ़िल्म "एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी" (2016) है। इस फ़िल्म में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की प्रेमिका प्रियंका झा की भूमिका निभाई, जिसकी कार दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है। फिर उन्होंने 2017 में जैकी चैन की फिल्म "कुंग फू योगा" में काम किया।

 

दिशा पटानी ने "बाग़ी 2" में टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनय किया। उसके बाद उन्होंने 2020 में रोमांटिक एक्शन फ़िल्म  "मलंग" मे काम किया जो मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फ़िल्म है। दिशा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के रूप में की थी। वह 100 से अधिक टीवी विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कैडबरी डेयरी मिल्क का भी प्रचार किया है। इसके अलावा दिशा पटानी ने म्यूजिक एल्बम्स "बेफ़िक्रा" (2016) में काम किया और 2019 में "हर घूँट में स्वैग" में भी काम किया है।


अवार्ड्स

दिशा पटानी को 2017 में "एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड" के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स, स्टार स्क्रीन अवॉर्ड फ़ॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू ,स्टारडस्ट पुरस्कार, अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार बेस्ट फीमेल डेब्यू्व आदि पुरस्कारों से नवाजा जा चुका हैं ।


दिशा पाटनी की कंट्रोवर्सी

दिशा अपने अफेयर और कपड़ों को लेकर अक्सर कंट्रोवर्सी में रहती हैं। साल 2015 में दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ के साथ म्यूजिक वीडियो एल्बम किया था और इसी के बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों के बीच अनबन की खबरें भी आती थी। दोनों को अक्सर साथ में इवेंट्स और पार्टियों में देखा जाता है लेकिन दोनों ने अपने रिलेशन के बारे में खुलकर नहीं बोला। अब इन्हीं अनबनों के चलते वह एक दूसरे से दूर हो चुके हैं।


अक्सर वह अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल भी होती हैं। फ़िल्म 'भारत' की स्पेशल स्क्रीनिंग में उन्होनें फटी जींस और ऑफ शोल्डर टॉप पहना था जिसको लेकर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी को खूब ट्रोल  किया।


उनका नाम टीवी एक्टर पार्थ से भी जुड़ा चुका है। पार्थ और दिशा ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया लेकिन उसके बाद निजी कारणों से दोनों का रिश्ता टूट गया। दिशा पटानी अपनी बोल्ड फोटोज के वज़ह भी कई बार ट्रोलिंग का शिकार भी हो चुकीं हैं।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g