आपके फेवरेट डॉक्टर मशहूर गुलाटी के बर्थडे पर जाने उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें

सुनील ग्रोवर को सबसे ज्यादा लोकप्रियता और सफलता कपिल शर्मा के कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से मिली। इस शो में ग्रोवर के किरदार गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी को लोगों ने बेहद ज्यादा पसंद किया। गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी हर घर की पहली पसंद बन गए। घर पर बुजुर्ग से लेकर बच्चे हर कोई इनके किरदारों का दीवाना है।

Bollywood Halchal Aug 03, 2020

इस जिंदगी में चिंता और तनाव से दूर रहने के लिए सबसे जरूरी है हंसी और खुशी। ऐसे ही हंसी खुशी लोगों के बीच फैलाने वाले और उनके ज्यादा स्ट्रेस को दूर करने वाले सुनील ग्रोवर का नाम आते ही हमें छोटे पर्दे पर उनके निभाए हुए रोल गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी याद आते हैं। लेकिन बेहद टैलेंटेड सुनील ग्रोवर ने बड़े पर्दे पर भी कई अहम किरदार निभाए हैं।आज सुनील ग्रोवर अपना 47 वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं।


उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं इंटरस्टिंग बातें:


सुनील ग्रोवर का जन्म 3 अगस्त 1977 को हरियाणा के सिरसा के एक गांव में हुआ, उनके पिता का नाम जे.एन ग्रोवर है जो एक बैंक मैनेजर थे। उनकी मां ग्रहणी थी इसके अलावा सुनील ग्रोवर का कोई भाई बहन नहीं है सुनील ग्रोवर को घर में लोग सूद नाम से बुलाते हैं।


सुनील ग्रोवर ने अपनी पढ़ाई मंडी डबवाली से पूरी की और गुरु नानक कॉलेज से बैचलर की डिग्री ली। इन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से कल्चरल में मास्टर डिग्री की हुई हैं। आपको बता दें कि सुनील को बचपन से ही एक्टिंग करने का बेहद ज्यादा शौक था। वह स्कूल में अपने टीचरों की नकल किया करते थे। धीरे-धीरे उनका यह शौक ही उनका प्रोफेशन बन गया। सुनील बचपन से ही एक्टिंग करना चाहते थे लेकिन फिल्मों में काम मिलना इतना भी आसान नहीं था। उन्होंने बचपन की पढ़ाई पूरी करने के बाद थिएटर में काम करना शुरू कर दिया। बेहद जद्दोजहद के दौरान उन्होंने रेडियो में भी काम किया। उनकी पहली नौकरी बतौर रेडियो जॉकी थी जिसके बाद वह जसपाल भट्टी के साथ टीवी से जुड़ गए। इसी दौरान वह इंडिया में सबसे पहली बार प्रसारित होने वाले मुंह कॉमेडी शो गुटर गू खाता बनी जिसके 26 एपिसोड सब चैनल पर प्रसारित हुए हैं। उनका यह शो बेहद पसंद किया गया था।


सुनील ग्रोवर के करियर सफलता तक पहुंचने में छोटे पर्दे का एक बड़ा हाथ हैं। उनका पहला टीवी शो फुल टेंशन इसके बाद प्रोफेसर मनी प्लांट यह एक पंजाबी शो था इसके बाद उन्होंने ऐसे ही छोटे छोटे बहुत सारे कॉमेडी शो किए। लेकिन सुनील ग्रोवर को सबसे ज्यादा लोकप्रियता और सफलता जो मिली वह कपिल शर्मा के कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से मिली। इस शो में ग्रोवर के किरदार गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी को लोगों ने बेहद ज्यादा पसंद किया। गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी हर घर की पहली पसंद बन गए। हॉस्पिटल में मरीज घर पर बुजुर्ग से लेकर बच्चे हर कोई इनके किरदारों का दीवाना था। आपको एक और रोचक बात बताना चाहते हैं कि उनका सबसे प्रसिद्ध किरदार गुत्थी गुरु नानक कॉलेज के अनुभव पर आधारित था क्योंकि उस समय कॉलेज में लड़की लड़कों की तुलना में बहुत कम थी और उनमें से कुछ लड़कियों के हाव-भाव गुथी जैसे ही थे।


चलिए अब बात करते हैं सुनील ग्रोवर के फिल्मी करियर की:


सुनील ने कई फिल्मों में भी अच्छे किरदार निभाए हैं और उनके किरदारों को पसंद भी किया गया है जिनमें से द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, इंसान, फिल्मी: टाइम्स ऑफ ब्लड, गजिनी, मुंबई कटिंग, जिला गाजियाबाद, हिरोपंती, गब्बर इज द बैक और भारत जैसे कई फिल्में शामिल है। सुनील फ्लोर ने इन सभी फिल्मों में छोटे छोटे किरदार निभाए हैं।


अवॉर्ड्स और अचीवमेंट्स:


साल 2014 में सुनील ग्रोवर को स्टार प्लस के शो स्टार परिवार की तरफ से सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले मोस्ट का अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा वह टीवी चैनल के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। सुनील ग्रोवर को वैसे तो बेस्ट कॉमेडियन के भी अवार्ड मिले हैं।


अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर ने पिछले साल एक कहानी साझा की थी। सुनील ग्रोवर को 12वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान ड्रामा कंपटीशन में हिस्सा लेने से मना कर दिया था। लेकिन अब आप सोच रहे होंगे इतने अच्छे कलाकार थे तो उनको ड्रामा से बाहर क्यों किया गया या ड्रामा में पार्टिसिपेट करने से मना क्यों किया गया। तो इसका कारण बताया गया था कि उनका टैलेंट बेहद ज्यादा था जिससे दूसरे पार्टिसिपेट के साथ उनका मुकाबला ठीक नहीं  समझा गया।


वुमन ऑफ मुंबई इस नाम के इंस्टाग्राम पेज पर सुनील ग्रोवर की जिंदगी से जुड़े कई बातों को शेयर किया गया था। पिछले साल उनके जन्मदिन पर जिसे सुनील ग्रोवर ने खुद लिखा जिसमें उन्होंने बताया था कि मैं हमेशा एक्टिंग और लोगों को हंसाने में इंटरेस्टेड था। यही उनका शौक था उन्होंने बताया कि मुझे याद है बार्बी ग्रेड में मैंने ड्रामा कंपटीशन में हिस्सा लिया था लेकिन चीफ गेस्ट ने मुझे इस कंपटीशन में पार्टिसिपेट करने से ही मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि अगर सुनील कंपटीशन में हिस्सा लेंगे तो बाकी के साथ अनफेयर होगा क्योंकि एक बेहद टैलेंटेड एक्टर है।


कॉन्ट्रोवर्सी:


सुनील ग्रोवर को या कह लीजिए डॉक्टर मशहूर गुलाटी को हम बेहद टैलेंटेड कॉमेडियन के रूप में जानते हैं। जब तक वह कपिल शर्मा शो मे थे उनके निभाए गए किरदार बेहद लोकप्रिय थे। सब लोग उनके दीवाने थे बाद में कपिल शर्मा शो के साथ उनका झगड़ा हो गया और वह कपिल के शो से अलग हो गए। सुनील और कपिल शर्मा दोबारा साथ भी आए लेकिन फिर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सुनील ने कपिल के शो से तौबा ही कर दी और कई कोशिशों के बाद भी दोनों का मिलना अब तक नहीं हो सका। हाल के दिनों में उन्होंने विशाल भारद्वाज की कथा का और सलमान खान की भारत में भी काम किया है।


पर्सनल लाइफ:


आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर की पत्नी का नाम आरती ग्रोवर है जोकि एक बेहद अच्छी इंटीरियर डिजाइनर है और दोनों का बेटा भी है जिसका नाम मोहन हैं। उनके बेटे का जन्म 2008 में हुआ था, सुनील ग्रोवर अपने 1 एपिसोड के लिए 10 से 1200000 रुपए लेते है। पर इस हिसाब से 29 साल में लगभग दो करोड़ की कमाई हो जाती है। इसके अलावा उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ विवाद भी हैं जैसे कपिल शर्मा के साथ हुआ झगड़ा जोकि काफी दिन तक सुर्खियों में रहा।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g