Do Patti: शाहीर शेख के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इन दो हसीनाओं के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे अभिनेता

बॉलीवुड की दुनिया में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कृति सेनन काफी मशहूर हैं। वह लगातार फिल्मों में काम कर रही हैं। एक्ट्रेस के तौर पर अपनी धाक जमाने के बाद अब वह निर्माता के तौर पर अपना करियर शुरू करने जा रही हैं। अब इस फिल्म में अभिनेता शाहीर शेख की भी एंट्री हो गई है।

Bollywood Halchal Oct 04, 2023

बॉलीवुड की दुनिया में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कृति सेनन काफी मशहूर हैं। वह लगातार फिल्मों में काम कर रही हैं। एक्ट्रेस के तौर पर अपनी धाक जमाने के बाद अब वह निर्माता के तौर पर अपना करियर शुरू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी कि वह एक निर्माता बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कृति ने अपनी 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स' के बैनर तले 'दो पत्ती' फिल्म का ऐलान किया है। जिसमें एक्ट्रेस काजोल के साथ नजर आएंगी। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है। 


फिल्म में इस कलाकार की हुई एंट्री

एक्ट्रेस कृति सेनन और काजोल की आगामी फिल्म 'दो पत्ती' में अब टीवी अभिनेता शाहीर शेख की भी एंट्री हो गयी है। फिल्म निर्माता शशांक चतुर्वेदी फिल्म का निर्देशन विज्ञापन करेंगे। अभिनेता शाहीर ने मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म में अपने रोल की पुष्टि की है। बता दें कि शाहीर शेख सबसे लोकप्रिय टीवी अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं। हाल ही में शाहीर को निर्माता कनिका ढिल्लों की जन्मदिन पार्टी में देखा गया था। जिसके बाद से ही अभिनेता के फिल्म 'दो पत्ती' का हिस्सा लिए जाने की अफवाहें सामने आईं। जिसके बाद अभिनेता ने भी इसकी पुष्टि की।


शाहीर लगाएंगे अभिनय का तड़का

एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने बताया कि उन्हें इतने सारे शेड्स वाले किरदार को निभाने में जो रोमांच और चुनौती होती है, वह उन्हें बहुत ज्यादा पसंद है। शाहीर ने कहा कि कनिका शानदार स्टोरीटेलर हैं। वह भी उनके दृष्टिकोण को उतारने के लिए उत्साहित हैं। शाहीर ने कहा कि ऐसे लोगों के साथ काम करना सम्मान की बात है। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। शाहीर शेख ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर भी इस बात का ऐलान किया है। 



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g