Bigg Boss 20 में Salman Khan ने Scout OP को लगाई फटकार, Love Gill संग रिश्ते पर उठाए सवाल
रियलिटी शो बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट तनमय सिंह उर्फ स्काउट ऑपी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। शो के लेटेस्ट प्रोमो में होस्ट सलमान खान स्काउट को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं सलमान लव गिल के साथ उनके रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं। इससे पहले स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी वीकेंड के वार पर आई थीं और उन्होंने लव गिल से स्काउट को दूर रहने के लिए कहा था। अपनी गर्लफ्रेंड को देखकर और उसकी बातें सुनकर स्काउट की हवाइयां उड़ गई थीं। एक बार फिर से स्काउट को बिग बॉस में फटकार पड़ रही है।
रिश्ते पर उठे सवाल
सलमान खान ने स्काउट को डांट लगाते हुए कहा, 'इस घर में बहन शब्द ही पनौती है, स्काउट एक बात तो आपने प्रूफ कर दी है कि आप किसी के साथ लॉयल नहीं हैं। आप बहन जैसी दोस्त जिसे कहते हैं उसे गर्लफ्रेंड के सामने डिफेंड नहीं कर पाएं।' सलमान ने स्काउट से सवाल किया था कि उनको इमोशनली मैनिपुलेट कर फंसाया, जिस पर स्काउट ने कहा, 'नहीं सर ऐसा नहीं है।' सलमान की डांट यहां पर खत्म नहीं होती है, सलमान ने बिना झिझक के स्काउट से कहा कि क्या वह बेवकूफ हैं। सलमान ने पूछा स्काउट दूसरों पर ब्लेम क्यों डालते हैं।
इससे पहले वीकेंड का वार में जब स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी आई थीं। तब काशवी ने स्काउट से कहा था कि वह लव गिल से दूरी बना लें और उनको कटऑफ कर लें। जिस पर सलमान ने स्काउट से कहा, 'आपसे कट ऑफ करने को कहा है, लेकिन आपसे लव से दूरी सही नहीं जा रही थी।' सलमान ने आगे कहा, 'नेक्स्ट स्टेज आया कि रिश्ता वही पर मसाज नहीं। आपने पटाने के चक्कर में फर्जी कमिटमेंट दिया है, तो आपसे घटिया इंसान कोई नहीं है।'
लव का रिएक्शन
हालांकि बिग बॉस के प्रोमो में सलमान खान डायरेक्टली लव गिल से कुछ कहते नहीं दिख रहे हैं। सलमान ने स्काउट को फटकार लगाने के दौरान बीच-बीच में कैमरा लव गिल की ओर शिफ्ट हो रहा है। हालांकि वह पूरी बातचीत को दौरान शॉक़्ड नजर आती हैं।
क्या शो से निकल जाएंगे स्काउट
सलमान खान के स्काउट से यह सब कहने के बाद वह स्क्रीन पर अपना माइक निकालते हुए नजर आए। हालांकि बिग बॉस के घर से स्काउट निकलेंगे या नहीं यह अभी तक कंफर्म नहीं है। अगर स्काउट बिग बॉस के घर से निकलते हैं, तो यह कॉन्ट्रैक्ट तोड़ना होगा और उनको शो के ऑर्गेनाइजर को पेनाल्टी चुकानी होगी। सोशल मीडिया पर यह क्लिप वायरल होने के बाद से यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि हो सकता है कि स्काउट इस पॉइंट पर आकर शो छोड़ देंगे।
हालांकि पिछली बार जब काशवी ने उनसे सवाल-जवाब किए थे। तो स्काउट कई दिनों तक हंसते-मुस्कुराते हुए भी नजर नहीं आए थे। ऐसे में एक बाद फिर से निंदा से हो सकता है कि स्काउट ट्रिगर हो जाएं और बिग बॉस का घर छोड़ दें।
Find Us
Categories
बॉलीवुड हलचल
बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।

