Bigg Boss 19 Double Eviction: वीकेंड के वार में सलमान का पारा हाई, फरहाना की क्लास के बाद नीलम-अभिषेक घर से बेघर

बिग बॉस 19 के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें होस्ट सलमान खान तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। अब इसी बीच एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस वीकेंड के वार में एक नहीं बल्कि डबल एविक्शन होने जा रहा है।

Bollywood Halchal Nov 08, 2025

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। अब घर के नए कप्तान अमाल मलिक हैं। इस बीच प्रणित मोरे की भी घर में वापसी हो गई है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें होस्ट सलमान खान तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। अब इसी बीच एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस वीकेंड के वार में एक नहीं बल्कि डबल एविक्शन होने जा रहा है। वहीं जो 2 कंटेस्टेंट्स एविक्ट होंगे कि उनका नाम भी सामने आ गया है।


कौन-कौन हुए एविक्ट

बिग बॉस के फैन पेज के मुताबिक इस सप्ताह 5 नॉमिनेटेड सदस्यों में नीलम गिरी का एविक्शन तय है। नीलम के साथ एक और कंटेस्टेंट की घर से विदाई होने वाली है। नीलम के साथ जिल कंटेस्टेंट का पत्ता घर से साफ होने वाला है, उसमें अभिषेक बजाज का नाम भी शामिल है। इस वीकेंड के वार में सलमान खान नीलम गिरी और अभिषेक बजाज के एविक्शन की घोषणा करते नजर आएंगे। अभिषेक का एविक्शन घरवालों के अलावा फैंस के लिए भी काफी शॉकिंग होने वाला है।


नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 19 में अभिषेक बजाज उन कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने पहले दिन से ही घर में अपनी पहचान बनाई। अभिषेक हर मुद्दे में अपना पॉइंट ऑफ व्यू भी रखते नजर आए हैं। वहीं अभिषेक के बेघर होने से घर का पूरा गेम पलटता नजर आने वाला है। नीलम और अभिषेक के अलावा इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और अशनूर कौर भी नॉमिनेटेड हैं।


फरहाना की लगाई क्लास

लेटेस्ट एपिसोड में प्रणित मोरे की घर में वापसी हो गई है। घरवालों ने प्रणित का घर में जोरों-शोरों से वेलकम किया। प्रणित के घर आने से माहौल थोड़ा मजेदार हो गया। वहीं मेकर्स द्वारा जो नया प्रोमो जारी किया गया है, उसमें सलमान खान वीकेंड के वार में फरहाना भट्ट और नीलम गिरि की क्लास लेते नजर आएंगे। लेटेस्ट एपिसोड में फरहाना ने गौरव खन्ना के प्रोफेशन पर तंज कसते हुए कहा था कि आपको कोई भी नहीं जानता। इस बात को लेकर सलमान खान कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट की क्लास लगाते नजर आने वाले हैं।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g