TV Gossip: रीम शेख ने सगाई रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, रिंग फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर

फेमस टीवी अभिनेत्री रीम शेख ने 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट', 'तुझसे है राब्ता', ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'फना: इश्क में मरजावां' और 'तेरे इश्क में घायल' जैसी कई फेमस शो में काम किया है। इस समय एक्ट्रेस रीम शेख अभिनेता कृष गुप्ता से सगाई करने की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सिर्फ गपशप है, वह सगाई नहीं कर रही हैं।
घरेलू क्लेश ने बर्बाद किया एक्ट्रेस का बचपन
हाल ही में एक्ट्रेस रीम शेख ने खुलासा कि उनके पेरेंट्स का करीब 4 साल पहले तलाक हो गया था। वह हमेशा खुद को 'तारे जमीन पर' की बच्ची कहती थीं, क्योंकि वह काफी शर्मीली थीं। कई साल तक इंडस्ट्री के लोगों को लगता था कि वह काफी घमंडी हैं। लेकिन आत्मविश्वास की कमी की वजह से उन्हें लोगों से बात करने में काफी मुश्किल होती थी। उन्होंने बताया कि जब एक्ट्रेस को पुरस्कार मिलता था, तो वह घर की मुश्किल स्थिति की वजह से भाषण तक नहीं दे पाती थीं।
रीम शेख ने कहा कि उन्होंने काफी हिंसा देखी है और इन सब से बहुत कुछ जुड़ा हुआ है कि वह अपने घर पर क्या महसूस करती थी। जब आपका घर गुस्से और शोरगुल से भरा होता है, तो आपको नहीं पता रहता है कि आपको कहां जाना है। आप एक ऐसे बच्चे बन जाते हैं, जो डरता है और चुप रहता है। ऐसे में उनको किसी से बात करने के लिए काफी हिम्मत की जरूरत होती है। यह एक बड़ी लड़ाई रही है।
एक्ट्रेस ने कहा कि उनके पेरेंट्स के अलग होने से उन्हें एहसास हुआ कि सच में क्या हुआ था और इस स्थिति की क्या सच्चाई थी। रीम शेख ने कहा कि इन सभी चीजों को देखते हुए वह बड़ी और समझदार हुई हैं। वहीं काम की बात करें कि एक्ट्रेस इन दिनों हिट कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में नजर आ रही हैं। रीम शेख की जोड़ी अभिनेता अली गोनी के साथ है।
Find Us
Categories
बॉलीवुड हलचल
बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।