रामायण के लक्ष्मण की एक फोटो ने सोशल मीडिया पर मचा रखा है कोहराम, जानिए कैसे?

सूर्पनखा की नाक काटने के वक्त अपने प्रभु राम की आज्ञा से ही लक्ष्मण ने उसकी नाक काटी थी। इस पर सोशल मीडिया पर लक्ष्मण के युवा दिनों की तस्वीर वायरल होते ही यूजर्स ने लिखा है कि यूं ही नहीं 'सुर्पणखा का दिल लक्ष्मण पर आया था'।

Bollywood Halchal Apr 15, 2020

रामायण सीरियल में लक्ष्मण का रोल निभाने वाले सुनील लहरी इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं‌। वैसे तो रामायण के लगभग सभी पात्रों का मीम सोशल मीडिया पर वायरल हो ही रहा है, इसी बीच लक्ष्मण यानि सुनील लहरी के युवा दिनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिस पर यूजर्स ने कई तरह के मजाकिया कमेंट किए हैं।

सुनील लहरी का किरदार रामायण में लक्ष्मण के तौर पर है। लक्ष्मण शेषनाग का अवतार माने जाते हैं इसलिए शायद रामायण में बात-बात पर गुस्सा होने वाले इकलौते किरदार हैं। हालांकि उनके इस गुस्से को काबू करने के लिए श्रीराम स्वंय मौजूद होते ही हैं। लेकिन सूर्पनखा की नाक काटने के वक्त अपने प्रभु राम की आज्ञा से ही लक्ष्मण ने उसकी नाक काटी थी। इस पर सोशल मीडिया पर लक्ष्मण के युवा दिनों की तस्वीर वायरल होते ही यूजर्स ने लिखा है कि यूं ही नहीं 'सुर्पणखा का दिल लक्ष्मण पर आया था'।

कुछ यूजर्स ने तो लक्ष्मण (सुनील लहरी) द्वारा रामायण में की गई एक्टिंग को 'वन मैन आर्मी' करार दिया है। इसका कारण केवल लक्ष्मण का पल-पल में क्रोधित होना है। वहीं शत्रु को अपने धनुष की गर्जना से ही समाप्त कर देने की शपथ बहुत जल्द ले लेना है। रामायण में लक्ष्मण का उत्तेजक रूप देखकर दुनिया भर से उनके फैंस कायल हो गए हैं।

'एटिट्यूड लव लक्ष्मण' सोशल मीडिया में खूब ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर 'द आर्ट' एंड 'द आर्टिस्ट' का मीम काफी चलता है। उस पर भी 'द आर्ट' में सूर्पणखा की फोटो लगाते हुए 'द आर्टिस्ट' में लक्ष्मण की तस्वीर लगाते हुए मनोरंजन का रूप दिया गया है।

देखा जाए तो लॉकडाउन के बीच रामायण सीरियल का पुनः प्रसारण जब से चालू हुआ है तो दूरदर्शन की टीआरपी सातवें आसमान को छू रही है। इसका मुख्य कारण रामायण सीरियल को भी कहा जा सकता है। कोरोना संक्रमण के बीच दूरदर्शन पर पुराने सीरियलों को पुनः प्रसारित करने से एक बार फिर डीडी नेशनल पर दर्शकों की वही सक्रियता और दूरदर्शन युग लौट आया है।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g