जानिए दूरदर्शन पर पुनः प्रसारित लोकप्रिय टीवी सीरियल चाणक्य की खास बातें

90 के दशक के कुछ पुराने सीरियल्स का पुनः प्रसारण किया जा रहा है। जिसमें रामानंद सागर की रामायण, महाभारत, शक्तिमान और चाणक्य हैं। चाणक्य डॉक्टर चंद प्रकाश द्विवेदी द्वारा लिखित और निर्देशित 47 भाग का एक महाकाव्य टेलीविजन नाटक है। यह टेलीविजन नाटक भारतीय अर्थशास्त्री रणनीतिकार और राजनीतिक सिद्धांतकार चाणक्य के जीवन का एक काल्पनिक वृत्तांत है।

Bollywood Halchal Apr 18, 2020

देश में कोरोना वायरस की महामारी के चलते संपूर्ण देश को लॉकडाउन कर दिया गया है लोग अपने घर में हैं और इसी बीच 90 के दशक के कुछ पुराने सीरियल्स का पुनः प्रसारण किया जा रहा है। जिसमें रामानंद सागर की रामायण, महाभारत, शक्तिमान और चाणक्य हैं। चाणक्य डॉक्टर चंद प्रकाश द्विवेदी द्वारा लिखित और निर्देशित 47 भाग का एक महाकाव्य टेलीविजन नाटक है। यह टेलीविजन नाटक भारतीय अर्थशास्त्री रणनीतिकार और राजनीतिक सिद्धांतकार चाणक्य (विष्णुगुप्त मौर्य) के जीवन का एक काल्पनिक वृत्तांत है।

यह TV नाटक अप्रैल 2020 के पहले सप्ताह से दूरदर्शन के डीडी भारतीय पर पुनः प्रसारित किया जा रहा है। आपको बता दें कि चाणक्य 90 के दशक का सबसे लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में से एक रहा। इस टीवी सीरियल का प्रसारण डीडी नेशनल पर 8 सितम्बर 1991 से 9 अगस्त 1992 तक प्रसारण किया गया था। अपने रोचकता और कलात्मक आकर्षण से यह टीवी सीरियल्स दर्शकों का दिल जीतने में समर्थ रहा।

चाणक्य का  पुनः प्रसारण
चाणक्य 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय सीरियल्स में से एक है। चाणक्य का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया था। साल 1991 में शुरू होने वाला ये सीरियल अब दूरदर्शन के डीडी भारती पर प्रसारित हो रहा है। चाणक्य को डीडी भारती पर अप्रैल के पहले हफ्ते से दोपहर बाद प्रसारित किया जा रहा है।

चाणक्य कौन था?
90 के दशक का सबसे लोकप्रिय टीवी धारावाहिक चाणक्य पुन: प्रसारण पर वर्तमान समय के दर्शकों के मन में यह कौतुहल होगा कि चाणक्य  कौन थे? और यह टीवी सीरियल्स क्यों दिखाया जा रहा है? आइये आपको सिलसिलेवार ढंग से बताते हैं कि  चाणक्य कौन थे और ये टीवी सीरियल्स क्यों दिखाया जा रहा है।
चाणक्य प्राचीन भारत के शिक्षक दार्शनिक अर्थशास्त्री न्यायविद और शाही सलाहकार थे।
चाणक्य को कौटिल्य और विष्णु गुप्त मौर्य के नाम से भी जाना जाता है।
अर्थशास्त्र के लेखक के नाम से प्रसिद्ध कौटिल्य चाणक्य का ही दूसरा नाम है।
चाणक्य को भारतीय राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अग्रणी माना जाता है।
चाणक्य अपने राजनीति ज्ञान अर्थ शास्त्र ज्ञान की कला में निपुण होने के कारण विश्व विख्यात थे।
चाणक्य मौर्य साम्राज्य के कुशल अर्थशास्त्री और चाणक्य नीति की  नीव की  प्रमुख भूमिका निभाने वालों में से जाने जाते हैं।
चाणक्य के जीवन से सीख लेने तथा उनके द्वारा अपनाए गए नीति पर चलने के लिए, इतिहास को जानने के लिए इस टीवी इस सीरियल्स का पूरा प्रसारण किया जा रहा है।

टेलीविजन पर चाणक्य
चाणक्य के ज्ञान और नीति से प्रेरित करने के लिए सदियों से टेलीविजन पर चाणक्य के जीवन और ज्ञान संबंधित कार्यक्रमों का  का प्रसारण किया जा रहा है।
1997 मे तेलगु फिल्म मे चाणक्य  नाम का चित्रण किया गया था।
1991 मे प्रसारित टीवी सीरियल चाणक्य मुदर्रखास पर आधारित चाणक्य के जीवन और समय का एक अभी अभिलेखीय विवरण है।
2015 में कलर्स पर प्रसारित टीवी नाटक चक्रवर्ती अशोक सम्राट चंद्रगुप्त के बेटे बिंदु सार के शासनकाल के दौरान चाणक्य के असीम विशेषता को दर्शाया गया है।
2017-18 में प्रसारित ऐतिहासिक ड्रामा टेलीविज़न सीरीज पोरन में चेतन पंडित और तरुण खन्ना द्वारा चाणक्य की भूमिका निभाई गई।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g