Mika Di Voti: मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को चुना था अपना पार्टनर, लेकिन इस कारण वह नहीं बन पाई 'मीका दी वोटी'

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंगर अपने हिट चार्टबस्टर गानों से लोगों का दिल जीत रहे हैं। हाल ही में सिंगर मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी से अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात की है। मीका ने बताया कि उन्हें इस बात का एहसास था कि वह और आकांक्षा एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं।

Bollywood Halchal Sep 19, 2023

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंगर अपने हिट चार्टबस्टर गानों से लोगों का दिल जीत रहे हैं। पिछले साल रियलिटी शो 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' के बाद से उनकी शादी की चर्चा तेज हो गई। हालांकि 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' में सिंगर ने अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षी पुरी को अपना पार्टनर चुना था। लेकिन कुछ सप्ताह बाद ही दोनों के अलग होने की खबरें आने लगीं। अब हाल ही में सिंगर मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी से अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात की है।


आकांक्षा संग नहीं बनी ट्यूनिंग

मीका सिंह ने अपनी दोस्त आकांक्षा पुरी से हुए अलगाव पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह रियलिटी शो 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' का हिस्सा बनने के लिए इसलिए राजी हो गए थे। क्योंकि वह सच में शादी करना चाहते थे। वहीं मीका के दोस्त भी उन पर शादी करने का दबाव बना रहे थे। इस रियलिटी शो में मीका ने अपनी दोस्त आकांक्षा को अपने पार्टनर के रूप में चुना था। लेकिन इस दौरान उन्हें यह भी एहसास था कि वह दोनों एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं।


सिंगर होती आकांक्षा

सिंगर ने बताया कि उन्हें यह एहसास हुआ कि यदि आकांक्षा पुरी भी सिंगर होती, तो वह उनके साथ अपनी पूरी जिंदगी बिता सकते थे। वह इस जर्नी को एक अलग लेवल पर शुरू कर सकते थे। मीका ने बताया कि शो कोई दिखावा नहीं था और ना ही इस शो में आकांक्षा की एंट्री किसी प्लानिंग के तहत हुई थी।


अच्छे दोस्त हैं मीका और आकांक्षा

मीका सिंह ने अपने और आकांक्षा के रिश्ते पर खुलासा करते हुए कहा कि उनके बीच दोस्ती है और यह दोस्ती हमेशा रहेगी। लेकिन उन्होंने कभी भी कपल की तरह एक-दूसरे के साथ रोमांस नहीं किया है। सिंगर ने बताया कि जब शादी की बात आती है तो काफी सोच-विचार कर फैसला लेना होता है। वह और आकांक्षा लंबे समय से दोस्त हैं। वहीं आकांक्षा ने भी अपने और मीका सिंह के रिश्ते पर खुलकर बात की थी और उन्हें अपना बहुत अच्छा दोस्त बताया था।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g