TV Gossip: नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी के साथ रोमांस करेगा ये अभिनेता, एकता कपूर ने फाइनल किया नाम

नागिन 7 का टीजर सामने आने के बाद से ही लगातार यह दावा किया जा रहा है कि इस सुपरनैचुरल शो में प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा मालवीय मेन लीड के रूप में नजर आ सकती हैं। वहीं एकता कपूर ने कुछ समय पहले प्रियंका चाहर चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी है।

Bollywood Halchal Sep 20, 2025

एकता कपूर का सुपरहिट सुपरनैचुरल शो नागिन 7 जल्द ही टीवी पर आने वाला है। एकता कपूर ने कुछ समय पहले ही नागिन 7 का टीजर शेयर किया था। नागिन 7 का टीजर सामने आने के बाद से ही लगातार यह दावा किया जा रहा है कि इस सुपरनैचुरल शो में प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा मालवीय मेन लीड के रूप में नजर आ सकती हैं। वहीं एकता कपूर ने कुछ समय पहले प्रियंका चाहर चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी है।


वहीं इस बीच नागिन 7 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मानें, तो नागिन 7 को नया नागराज मिल चुका है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सीरियल कुमकुम भाग्य में नजर आ चुके अभिनेता अब नागिन 7 में धमाल मचाने वाले हैं। दरअसल, यह अभिनेता और कोई नहीं बल्कि टीवी एक्टर नामिक पॉल है, जोकि इन दिनों नागिन 7 के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं।


नामिक पॉल की धांसू एंट्री

रिपोर्ट्स की मानें, तो एकता कपूर ने नागिग 7 के लिए नामिक पॉल का नाम फाइल किया है। अगर ऐसा होता है तो नामिक पॉल टीवी के नागराज बन गए हैं। यह खबर सामने आते ही नागिन 7 के फैंस ने जश्न मनाना शुरूकर दिया है। फैंस का मानना है कि जल्द ही नामिक पॉल और प्रियंका चाहर चौधी की जोड़ी छोटे पर्दे पर रोमांस करती नजर आएगी। बता दें कि ऐसा पहली बार होने वाला है जब प्रियंका चाहर चौधरी और नामिक पॉल एक साथ दिखाई देंगे। टीवी की इस नई जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं।


प्रियंका चाहर चौधरी के अलावा ईशा मालवीय का नाम भी नागिन 7 के लिए जोड़ा जा रहा था। लेकिन अब मेकर्स ने अब तक प्रियंका चाहर चौधरी की इस ऑनस्क्रीन बहन के नाम को फाइनल नहीं किया है। ऐसे में अब नागिन 7 के फैंस प्रोमो के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे कि शो की कास्ट से पर्दा उठ सके।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g