Sheezan Khan: 'अली बाबा' एक्टर शीजान खान को अभिषेक निगम ने किया था रिप्लेस, एक्टर ने कही ऐसी बात

टीवी शो अली बाबा ने शीजान खान को खूब पॉपुलैरिटी दिलाई। लेकिन तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में शीजान खान को इस शो से हाथ धोना पड़ा था। वहीं अभिषेक निगम ने अब यह खुलासा किया है कि शो साइन करने के बाद उनके पास शीजान का कॉल आया था।

Bollywood Halchal Jul 21, 2023

टीवी शो अली बाबा ने शीजान खान को खूब पॉपुलैरिटी दिलाई। लेकिन तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में नाम आने के बाद शीजान खान को इस शो से हाथ धोना पड़ा था। जिसके बाद शो के मेकर्स ने शीजान की जगह अभिषेक निगम को अप्रोच कर लिया था। बता दें कि इसी साल जनवरी में एक्टर शीजान खान के जेल जाने के बाद एक्टर अभिषेक निगम ने इस शो को साइन कर लिया था। फिलहाल अली बाबा शो बंद हो गया है। लेकिन अभिषेक निगम ने अब यह खुलासा किया है कि शो साइन करने के बाद उनके पास शीजान का कॉल आया था।


अभिषेक को भी फिक्र

हाल ही में अभिषेक निगम ने अली बाबा शो पर बात करते हुए कहा कि उनके लिए कुछ भी मायने नहीं रखता था। लेकिन वह यह जरूर सोचते थे कि शीजान इस बात को किस तरह से लेगा। क्योंकि अभिषेक इस बारे में शीजान की राय जानना चाहते थे। अभिषेक ने बताया कि वह शीजान को लंबे समय से जानते थे। उन्होंने बताया कि शीजान और अभिषेक ने साथ में एक शो में काम किया था। अभिषेक ने बताया कि शीजान काफी समय तक उनके पड़ोसी भी थे। ऐसा नहीं था कि वह बहुत अच्छे दोस्त थे, लेकिन वह दोनों दोस्त थे।


शीजान ने की तारीफ

एक्टर ने बताया कि शीजान पहले से ही काफी कुछ झेल रहा था। ऐसे में अली बाबा शो उनके द्वारा किए जाने पर उसका क्या रिएक्शन होने वाला था। वह इस बारे में जानना चाहते थे। एक्टर ने बताया कि शीजान ने उनके पास अंजान नंबर से कॉल की थी। साथ ही उन्होंने अभिषेक से कहा कि वह उन्हें धन्यवाद देना चाहते है कि जिस तरह से एक्टर ने शो को आगे बढ़ाने का काम किया। वहीं अभिषेक ने भी शीजान से उनकी लाइफ के बारे में बात की। अभिषेक निगम ने बताया कि शीजान ने उनसे कहा वह बहुत खुश हूं, साथ ही शीजान को उनका लुक भी काफी पसंद आया। अभिषेक ने बताया कि शीजान की इस बात ने उन्हें अंदर से सुकून मिली। 




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g