मार्च में रिलीज होने वाली हैं ये 7 धमाकेदार फिल्में

हम सभी जानते हैं कि मनोरंजन का सबसे अच्छा जरिया फिल्म और सिरीयल होते हैं। फिल्म देखना किसे पसंद नहीं होता। कुछ लोग फिल्म रिलीज होते ही फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मार्च यानी की अगले महीने कौन-कौन सी मूवी रिलीज होने वाली हैं।

Bollywood Halchal Feb 26, 2020

हम सभी जानते हैं कि मनोरंजन का सबसे अच्छा जरिया फिल्म और सिरीयल होते हैं। फिल्म देखना किसे पसंद नहीं होता। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो फिल्म रिलीज होते ही फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मार्च यानी की अगले महीने कौन-कौन सी मूवी रिलीज होने वाली हैं।

रघु राजा राम 

डविड धवन द्वारा डायरेक्ट की गइ इस मूवी में बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान और मनिषा कोइराला लीड रोल में नज़र आयेंगे। फिल्म रगु राजा राम 4 मार्च को रिलीज होगी।

रैम्‍बो

यह फिल्‍म सिलवेस्‍टर स्टेलोन की क्‍लासिक फिल्‍म रैम्‍बो का हिंदी रीमेक है। पहले इस फिल्‍म को पिछले साल ही रिलीज होना था लेकिन डायरेक्‍टर और ऐक्‍टर के ही एक दूसरे प्रोजेक्‍ट के कारण 'रैम्‍बो' को रोक दिया गया। अब यह मूवी 5 मार्च को रिलीज होगी।

बाघी 3

टाइगर श्रॉफ को हिंदी सिनेमा जगत में एक्शन हीरो का तमगा दिलाने वाली फिल्म 'बागी' फिल्म का अब तीसरा पार्ट भी रिलीज होने वाला है। जी हां हम बात कर रहे हैं वाघी 3 की जिसमे एक बार फिर टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर साथ-साथ नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म 6 मार्च को रिलीज होने वाली है।

बबलू बैचलर 

बबलू बैचलर एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें शरमन जोशी मेन भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी यूपी पर आधारित है। जिन्हे कॉमेडी फिल्में देखना पसंद है उनको यह फिल्म बेहद पसंद आने वाली है। यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली है।

सूर्यवंशी

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' 24 मार्च 2020 को रिलीज हो होने वाली है। आपको बता दे की यह फिल्म रोहित शेट्टी की सिंघम और सिंबा की अगली कड़ी को जोड़ने वाली फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह का भी कैमियो रोल होगा। अक्षय कुमार के अपोजिट फीमेल लीड एक्ट्रेस के रोल में कैटरीना कैफ नजर आएंगी।

फिर्की

फिर्की बॉलीवुड की एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेकश्न अनकोश भट्ट ने किया है। फिल्म में नील नितिन मुकेश, करण सिंह ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, कायनात मेनन और संदीपा धर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज होगी।

तोरबाज़ 

तोरबाज़ एक बॉलीवुड ड्रामा फ़िल्म है, जिसे गिरीश मलिक और राहुल मित्रा द्वारा डायरेक्ट किया गया है। फिल्म में संजय दत्त और नरगिस फाखरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। तोरबाज़ में, नरगिस को एक अफ़गान लड़की के रूप में देखा जाएगा जो एक एनजीओ चलाती हैं। यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज होगी।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g