Sonakshi Sinha Wedding: क्या शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा बदलेंगी अपना धर्म, जानिए क्या बोले ससुर

बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुस्लिम अभिनेता जहीर इकबाल संग सात फेरे लेने वाली हैं। वहीं एक सबसे कॉमन सवाल यह है कि क्या शादी के बाद सोनाक्षी अपना हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम बन जाएंगी।

Bollywood Halchal Jun 22, 2024

बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुस्लिम अभिनेता जहीर इकबाल संग सात फेरे लेने वाली हैं। ऐसे में कपल की शादी को लेकर लोगों के मन में तमाम सवाल उठ रहे हैं। वहीं एक सबसे कॉमन सवाल यह है कि क्या शादी के बाद सोनाक्षी अपना हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम बन जाएंगी। ऐसे में अब एक्ट्रेस के ससुर इकबाल रतनसी ने इस सवाल पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। तो आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के ससुर ने इस सवाल पर क्या कहा।


बता दें कि अभिनेता जहीर इकबाल के मशहूर बिजनेसमैन इकबाल रतनसी के बेटे हैं। जोकि सलमान खान के भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने फादर्स डे के मौके पर इकबाल रतनसी के साथ सेलिब्रेशन करती दिखी थीं। इनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। वहीं अब इकबाल ने अपने बेटे जहीर और सोनाक्षी की शादी के बारे में खुलकर बात की। वहीं उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा के धर्म परिवर्तन वाली अफवाहों पर बड़ा बयान दिया है।


इकबाल रतनसी ने बताया कि यह कंफर्म है कि वह अपना धर्म नहीं बदलेगी। क्योंकि इस शादी में दो दिलों का मिलन है, इसमें धर्म की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदू के भगवान और मुसलमान के अल्लाह हैं, लेकिन हम सभी इंसान हैं। वहीं इकबाल ने कहा कि सोनाक्षी और जहीर के साथ उनका आशीर्वाद है। बता दें कि सोनाक्षी और जहीर पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं अब दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। 




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g