जानिए लॉकडाउन में दिलबर गर्ल नोरा फतेही को नींद क्यों नही आ रही

कुछ दिन के लॉकडाउन की वजह से नोरा को ना सोने की परेशानी होने लगी है। नोरा फतेही ने हाल ही में यह बात स्वीकार की है कि जब भी वो सोने की कोशिश करती हैं तो इनसोम्निया नामक बीमारी उन्हें सोने नही देती। इस बीमारी में ज्यादातर सोने में कठिनाई और आराम की कमी महसूस होती है।

Bollywood Halchal May 06, 2020

कोरोना वायरस के कारण भारत में एक महीने से भी ज्यादा टाइम से लॉकडाउन हो रखा है। जिसमें हर व्यक्ति को अपने घर में ही रहना है। लॉकडाउन के दौरान किसी को भी घर से बहार जाने की इजाजत नहीं है। इसी वजह से हर वर्ग के व्यक्ति घर मे रहने के लिए मजबूर हैं। इस लॉकडाउन की वजह से ज्यादातर लोगों को डिप्रेशन जैसी बीमारी होने लग गयी है और कई लोग इससे उबरने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहें हैं। ऐसी ही एक बीमारी का शिकार बॉलीवुड की दिलबर गर्ल और अभिनेत्री नोरा फतेही भी हो गयी हैं।

कुछ दिन के लॉकडाउन की वजह से नोरा को ना सोने की परेशानी होने लगी है। नोरा फतेही ने हाल ही में यह बात स्वीकार की है कि जब भी वो सोने की कोशिश करती हैं तो इनसोम्निया नामक बीमारी उन्हें सोने नही देती। इस बीमारी में ज्यादातर सोने में कठिनाई और आराम की कमी महसूस होती है। हाल ही में नोरा ने अपनी बीमारी का खुलासा अपनी एक टिकटोक वीडियो में किया। जो उन्हीने इंस्टाग्राम पर साझा की। नोरा ने जब वीडियो साझा की तो उनके फैंस ने भी कमेंट करके नोरा के प्रति अपनी चिंता जाहिर की। नोरा की ना सोने देने वाली वीडियो में 17 लाख से भी ज्यादा व्यूज पहुच चुके हैं। साथ ही वीडियो के कैप्शन में नोरा ने लिखा 'जब भी मैं सोने की कोशिश करती हूँ, इनसोम्निया मुझे सोने नहीं देता। उन्होंने लोगो से भी पूछा कि क्या किसी और को भी इसका सामना करना पड़ रहा है। कैप्शन के अंत मे उन्होंने लोगों से रिक्वेस्ट की कि उन्हें टिकटोक पर फॉलो करें।

हाल ही में नोरा ने एक और वीडियो शेयर किया था। जिसमे उन्होंने लॉकडाउन के बीच पाक कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं नोरा के काम की बात करें तो उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्म और तेलगु फ़िल्म में काम किया है। साथ ही नोरा एक बेहतरीन डांसर भी हैं। कुछ समय पहले ही नोरा स्ट्रीट डांसर में नज़र आई थीं। इस फिल्म में मुख्य किरदार वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने निभाया था तो वहीं नोरा का काम भी काफी सराहनीय था। उन्होंने पहली बार वरुण और श्रद्धा के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इस फ़िल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया था।

इसके अलावा नोरा ने कई बड़ी फिल्मों में भी अपने हुस्न का जलवा बिखेरा है। सलमान खान की फ़िल्म भारत मे भी नोरा नज़र आई थीं। हालांकि उनकी जोड़ी मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर के साथ बनाई गई थी। नोरा फतेही ने बॉलीवुड में काफी हिट सॉन्ग्स पर डांस किया है।  साकी-साकी', 'एक तो कम जिंदगानी', 'दिलबर' और 'कमरिया' जैसे गानों से नोरा ने बहुत धूम मचाई है। आने वाले समय में नोरा अजय देवगन के साथ बड़े पर्दे पर नज़र आने वाली है। अजय देवगन स्टारर फ़िल्म 'भुज: प्राइड ऑफ इंडिया' में नोरा पहेली बार अजय के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g