जब रेखा ने न्यूड फोटोशूट करवा मचा दिया था तहलका, जानें रेखा की माँग में लगे सिन्दूर की पूरी कहानी

रेखा ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। कभी फिल्मों तो कभी अपने लव अफेयर्स और बोल्ड तस्वीरों के कारण, रेखा किसी ना किसी वजह से हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रहती थीं। अमिताभ के साथ रेखा की प्रेम कहानी के चर्चे आज भी हैं।

Bollywood Halchal Oct 10, 2020

बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी और मशहूर एक्ट्रेस रेखा का आज जन्मदिन हैं। रेखा बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज इतनी उम्र में भी रेखा पहले जितनी ही हसीन दिखती हैं और किसी भी नई एक्ट्रेस को मात दे सकती हैं। रेखा ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। कभी फिल्मों तो कभी अपने लव अफेयर्स और बोल्ड तस्वीरों के कारण, रेखा किसी ना किसी वजह से हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रहती थीं। अमिताभ के साथ रेखा की प्रेम कहानी के चर्चे आज भी हैं। जब भी दोनों किसी अवार्ड फंक्शन या इवेंट में होते हैं तो सबकी निगाहें इन दोनों पर ही होती है। आज रेखा के जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कई ऐसी अनसुने किस्से बताएंगे जिनके बारे में पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे -     


आर्थिक मजबूरी के चलते 13 साल की उम्र में करना पड़ा था काम 

रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में हुआ था। रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है। उनके जन्म के समय उनके माता-पिता की शादी नहीं हुई थी। रेखा तमिल फिल्मों के सुपरस्टार जैमिनी गणेशन और तेलुगु अभिनेत्री पुष्पावली की बेटी हैं। रेखा के जन्म के समय उनके माता-पिता की शादी नहीं हुई थी। रेखा के पिता ने ना तो रेखा को और ना ही उनकी माँ को कभी स्वीकार किया था। रेखा को अपनी निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ा था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण रेखा को महज 13 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम करना पड़ा था। आपको बता दें कि अपने एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने कभी हीरोइन बनने के बारे में सोचा भी नहीं था। सिमी गिरेवाल के टॉक शो में रेखा ने यह खुलासा किया था कि उन्हें घूमना बेहद पसंद है इसलिए वे हमेशा से ही एयरहोस्टेस बनना चाहती थीं लेकिन हालातों के चलते ऐसा हो ना सका। 

 

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन को मर्सडीज गिफ्ट करने वाली अभिनेत्री मुमताज दिलकश और कियारा आडवाणी के बारे में जानिए यह अननोन फैक्ट्स

 

अपने करियर में दी हैं कई सुपरहिट फिल्में 

रेखा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1969 में आई फिल्म 'अंजाना सफर' से की थी। हालाँकि, किसी वजह से यह फिल्म उस समय रिलीज नहीं हो पाई थी और 10 साल बाद यह फिल्म 'दो शिकारी' के नाम से रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रेखा ने अपने से 25 साल बड़े हीरो को किस कर के तहलका मचा दिया था। असल तौर पर देखा जाए तो रेखा के करियर की शुरूआत 1970 में आई फिल्म 'सावन भादो' से हुई थी। इस फिल्म में रेखा ने एक्टर नवीन निश्चल के अपोजिट काम किया था। इस फिल्म में रेखा की एक्टिंग की खूब प्रशंसा की गई थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। साल 1988 में आई फिल्म   'खून भरी मांग' में रेखा की शानदार एक्टिंग को खूब सराहा गया था और इस फिल्म के साथ ही रेखा का नाम बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में शामिल हो गया था। इस फिल्म के लिए रेखा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी नवाजा गया था। इसके बाद 90 के दशक में रेखा फिल्मों में कम ही नजर आने लगी थीं। साल 1996 में आई फिल्म 'खिलाडि़यों का खिलाड़ी' में उन्होंने गैंगस्टर माया का निगेटिव किरदार निभाया था। इस रोल के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायकअभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। रेखा ने अपने 40 साल के लंबे करियर में लगभग 175 फिल्मों में काम किया है। 


किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा?

रेखा हमेशा ही अपनी लव लाइफ और अफेयर्स को लेकर चर्चा का विषय रही हैं। अमिताभ और रेखा की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में तो पूरा सिने जगत जानता है। अपने एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वे अमिताभ बच्चन को प्यार करती थीं लेकिन अमिताभ ने उन्हें कभी प्यार नहीं किया। माना जाता है कि रेखा और अमिताभ की मुलाकात फिल्म 'दो अंजाने' के सेट पर हुई थी। फिल्म की शूटिंग शुरू होने के साथ ही इन दोनों के बीच नजदीकियाँ बढ़ती गईं और दोनों की प्रेम कहानी भी शुरू हो गई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और इसके बाद दोनों ने  'सुहाग', 'मुकद्दर का सिकंदर' और 'राम बलराम' जैसी कई और फिल्में में साथ किया था। एक समय खबर यह भी आई थी की दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। हालाँकि, अमिताभ ने कभी भी रेखा के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की थी। लेकिन जब 1980 में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में रेखा सिंदूर लगाए और मंगलसूत्र पहन कर पहुंची तो सब उन्हें देखकर दंग रह गए थे। उस रात की तस्वीरें मैगजीन में भी छपी थीं और सबका एक ही सवाल था कि आखिर रेखा की माँग में किसके नाम का सिन्दूर है? इस शादी में अमिताभ बच्चन भी अपनी पत्नी जया बच्चन और माता-पिता के साथ पहुंचे थे। जब साल 1990 में रेखा ने अपनी शादी का खुलासा किया तो सब दंग रह गए। उन्होंने दिल्ली के एक बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली थी। हालाँकि, शादी के एक साल बाद ही उनके पति ने खुदखुशी कर ली थी। मुकेश की मौत के लिए उनके घरवालों ने रेखा को जिम्मेदार ठहराया था। यह खबर काफी किताबों में भी छापी गई थी। मुकेश की मौत के बाद रेखा एक फिर अकेली रह गई थीं। हालाँकि, आज इतने सालों बाद भी रेखा अपनी माँग में सिंदूर लगाती हैं। कुछ लोगों का मानना है कि ये सिंदूर अमिताभ बच्चन के नाम का है तो कुछ लोगों का कहना है कि ये रेखा का स्टाइल स्टेटमेंट है। रेखा की माँग में किसके नाम का सिंदूर है यह बात कोई नहीं जानता।    

 

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड का एक ऐसा कलाकार जिसके प्यार को एक अभिनेत्री के द्वारा ठुकरा देने पर कभी शादी नहीं की


जब रेखा के न्यूड फोटोशूट पर मचा था बवाल 

साल 1978 में रेखा ने फिल्म मिरर के कवर के लिए न्यूड पोज देकर सबको हैरान कर दिया था। उस वक्त हिंदी सिनेमा में किसिंग सीन दर्शाना भी बेहद बोल्ड माना जाता था। ऐसे में रेखा ने इस तरह का बोल्ड फोटोशूट करवा कर तहलका मचा दिया था। इसके अलावा 1996 में रेखा ने काजोल के साथ एक फोटोशूट किया था जिसे आपत्तिजनक करार दिया गया था और खूब हंगामा हुआ था। दरअसल, इस फोटोशूट में दोनों रेखा और काजोल एक बड़े स्वेटर में एक साथ थीं और उनकी बॉडी पर कोई कपड़ा नहीं था। उन दिनों इस तरह का फोटोशूट करवाना काफी बड़ी बात थी। उस ज़माने में ऐसे फोटोशूट को काफी बोल्ड माना जाता था।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g