अपने समय के जाने-माने अभिनेता जिनका फिल्मी करियर तो फ्लॉप हुआ ही साथ में फिटनेस भी हुई फ्लॉप और हो गए मोटे

बहुत लोग अपनी मेहनत और किस्मत से ऊंचा मुकाम हासिल भी कर लेते हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो अच्छे लुक्स, डैशिंग पर्सनैलिटी के बाद भी सफल नहीं हो पाते हैं। यह सुपरस्टार अपने जमाने में पर्दे पर धूम मचाया करते थे पर आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।

Bollywood Halchal May 28, 2020

हर व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, एक समय ऐसा आता है जब आपको पूरी दुनिया जानती है और फिर कुछ सालों बाद आपका कोई वजूद ही नहीं रह जाता। यही कहानी बॉलीवुड के कुछ सितारों की जिंदगी में हुई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में तमाम लोग एक सपने के साथ एंट्री लेते हैं कि वे भी एक दिन सुपरस्टार बनेंगे। बहुत लोग अपनी मेहनत और किस्मत से ऊंचा मुकाम हासिल भी कर लेते हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो अच्छे लुक्स, डैशिंग पर्सनैलिटी के बाद भी सफल नहीं हो पाते हैं। यह सुपरस्टार अपने जमाने में पर्दे पर धूम मचाया करते थे पर आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। 

 

पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप होने पर फिल्मों में इन्हें काम मिलना बंद हो गया और धीरे-धीरे इनका फिल्मी करियर इनकी फिल्मों की तरह फ्लॉप होता चला गया। जिसका असर उनकी सेहत पर भी साफ झलकता है। काम ना मिलने पर इन स्टार्स ने अपनी फिटनेस पर ध्यान देना बिल्कुल ही छोड़ दिया, जिसके चलते वह मोटे होते चले गए और आज का समय ऐसा है कि अगर यह स्टार्स आपके सामने आ जाएं तो आपको इन्हें पहचानने में थोड़ी मुश्किल होगी। इसलिए आज हम आपको फिल्मी जगत् के अपने समय में बखूबी जानी-मानी हस्तियों के बारे में बताएंगे जिनके फ्लॉप करियर ने उन्हें मोटा बना दिया।


1. फरदीन खान

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम फरदीन खान का आता है। फरदीन बॉलीवुड में चॉकलेटी हीरो के रूप में जाने जाते थे। अपने जमाने के मशहूर ऐक्टर फिरोज खान के बेटे फरदीन खान ने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1998 में आई फिल्म 'प्रेम अगन' से की थी। उन दिनों फरदीन काफी डेशिंग और स्मार्ट दिखते थे, जिसके चलते काफी लड़कियां उन पर फिदा थीं। हांलाकि, उनकी फ़िल्में लगातार फ्लॉप होती चली गईं और उनकी आखिरी फ़िल्म 'दूल्हन मिल गई' साल 2010 में रिलीज़ हुई। फिल्मों से दूर होने के बाद फरदीन अचानक से काफी मोटे हो गए। सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उनकी तस्वीरों का मजाक बनाना भी शुरु कर दिया।


2. उदय चोपड़ा

यश राज चोपड़ा जैसे महान फिल्म निर्माता के बेटे होने के बावजूद उदय खुद अपने फिल्मी करियर को ऊंचाइयों तक नहीं ले जा पाए। उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू वर्ष 2000 में आई फिल्म 'मोहब्बतें' में किया था। फिल्म में शाहरुख़ और अमिताभ भी थे, इसलिए फिल्म हिट रही। इसके अलावा वे 'धूम' फिल्म सीरीज में सपोर्टिंग एक्टर के रूप में नजर आए। हालांकि उदय जब भी किसी फिल्म में लीड एक्टर का रोल प्ले करते तो वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट जाती। ऐसे में उदय को धीरे-धीरे काम मिलना भी बंद हो गया और वह मोटे होते चले गए। अब वे सिर्फ पर्दे के पीछे का डिपार्टमेंट संभालते नजर आते हैं।


3. हरमन बावेजा

मशहूर फ़िल्म डायरेक्टर हैरी बावेजा के बेटे हरमन बावेजा ने साल 2008 में फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से बॉलिवुड में एंट्री ली। इस फिल्म में उनके अपोजिट प्रियंका चोपड़ा थीं लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई। यहीं से दोनों के अफेयर की भी खबरें सामने आईं। इसके बाद 2009 में वह एक बार फिर प्रियंका के साथ 'वॉट्स योर राशि' में नजर आए लेकिन यह फिल्म भी पिट गई। लोग लुक्स को देखते हुए हरमन की तुलना रितिक रोशन से करने लगे। ऐसा लग रहा था कि वह इंडस्ट्री के टॉप सितारों को टक्कर देंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। अब अगर आप उन्हें देखेंगे तो पहचानने से इंकार कर देंगे कि यह वही हरमन बवेजा हैं।


4. शादाब खान

वर्षा 1997 में शादाब ने रानी मुखर्जी के साथ फिल्‍म 'राजा की आएगी बारात' से बॉलिवुड डेब्‍यू किया। फिल्‍म में उनकी परफॉर्मेंस को लोगों ने जरूर पसंद किया लेकिन वह भी आगे चलकर कोई खास कमाल नहीं कर सके। मशहूर विलन अमजद खान के बेटे होने के बाद भी उन्हें बॉलीवुड में सफलता हासिल नहीं हुई। शुरू में वह काफी दुबले थे लेकिन वर्तमान में अब इनका लुक बहुत बदल गया है, उनके मोटापे की वजह से।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g