खुशख़बरी! अनुष्का-विराट के घर जल्द आने वाला है नया मेहमान, विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी गुड न्यूज़

अनुष्का शर्मा और उनके पति और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इस बात की जानकारी खुद विराट कोहली ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। विराट ने ट्विटर के जरिए अनुष्का की प्रेगनेंसी की खुशखबरी दी है। अगले साल जनवरी में दोनों अपने बच्चे का स्वागत करेंगे।

Bollywood Halchal Aug 27, 2020

बॉलीवुड में एक के बाद एक गुड न्यूज़ मिल रही है। हाल ही में करीना कूपर और सैफ अली खान ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि वे एक बार फिरसे मम्मी-पापा बनने वाले हैं। सेफ-करीना के बाद अब एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है। जी हाँ, बॉलीवुड की बबली गर्ल अनुष्का शर्मा और उनके पति और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इस बात की जानकारी खुद विराट कोहली ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। विराट ने ट्विटर के जरिए अनुष्का की प्रेगनेंसी की खुशखबरी दी है। अगले साल जनवरी में दोनों अपने बच्चे का स्वागत करेंगे। 


ट्विटर पर विराट ने अनुष्का के साथ एक तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है,  “और फिर, हम तीन हो गए। जनवरी 2021 में आ रहा है।" इस फोटो में विराट अनुष्का के बेबी बम्प के साथ पोज़ देते नज़र आ रहे हैं। यही तस्वीर अनुष्का ने भी अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट की है। 


अनुष्का की प्रेगनेंसी की खबर मिलते है ही अनुष्का और विराट के फैंस, दोस्त और करीबी लोग दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। अनुष्का और विराट की पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके फैन्स कमेंट्स के जरिए इस कपल को नन्हे मेहमान आने के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दे रहे हैं। विराट और अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर भी अपनी तस्वीर पोस्ट की है जिस पर बॉलीवुड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट, टेनिस प्लेयर सानिया मिर्ज़ा समेत कई सेलेब्रिटीज़ ने कमेंट कर शुभकामनाएं दी हैं। 


आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई थी। इससे पहले भी दोनों अपने अफेयर को लेकर सुर्ख़ियों में छाए रहते थे। शादी के बाद से ही कई बार अनुष्का की प्रेगनेंसी की अफवाहें फैल चुकी हैं। अनुष्का और विराट के फैंस भी लगातार उनसे पूछते रहते थे कि दोनों कब गुड़ न्यूज़ देंगे। हाल ही में अनुष्का ने इंस्टाग्राम के लाइव फीचर के जरिए अपने फैंस से बात-चीत की और उनके सवालों के जवाब भी दिए। इसी सेशन के दौरान उनकी एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या आपके आस-पास के लोग आपसे बच्चे के बारे में पूछते रहते हैं? जिस पर अनुष्का ने मज़ाकिया अंदाज़ में जवाब दिया, "नहीं।। कोई भी नहीं। सिर्फ सोशल मीडिया पर।" दरअसल, कुछ दिनों पहले भी अनुष्का को एक मेडिकल क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था जिसके बाद से उनकी प्रेगनेंसी को लेकर कायस लगाए जा रहे थे जो कि सच साबित हुए।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g