कोरोना के खत्म होने के बाद आ रही हैं ये धमाकेदार फिल्में

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपकी पसंदीदा फिल्में पर्दे पर वापस कब आ रही हैं तो आज हम आपको बताएंगे उन सारी फिल्मों के बारे में जो इस कोरोना के खत्म होने के बाद वापस से आपका मनोरंजन करने आ रही हैं।

Bollywood Halchal Apr 08, 2020

कोरोना वैश्विक महामारी जिसने लगभग पूरी दनिया को अपने घरों में कैद करके रखा हुआ हैं। दुनिया के लगभग 200 देशों में लॉकडाउन जैसी स्थिति बनी हुई है। भारत में भी 14 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन हैं। ट्रेन, बस, स्कूल, कॉलेज, दफ्तर सब बंद हुए पड़े हैं। केवल आपातकालीन सेवाएं चालू हैं। सभी लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की जा रही है। भारत में सभी जिम, सिनेमाघर, थिएटर, मॉल्स सब बंद हैं।


पूरी दुनिया में हाहाकार मचाए इस कोरोनावायरस ने फिल्म उद्योगों को बहुत प्रभावित किया है। हॉलीवुड समेत बॉलीवुड को इससे भारी नुकसान हो रहा है। भारत में सभी फिल्मों, टीवी सीरियल और विज्ञापनों के शूटिंग पर रोक लगा दी हैं। बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं ने अपनी आगामी फिल्मों की रिलीज की तारीखों को सब कुछ पहले जैसा ठीक होने तक के लिए स्थगित कर दिया है। उन्होंने अपने दर्शकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा कदम उठाया है।


इस बीच यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपकी पसंदीदा फिल्में पर्दे पर वापस कब आ रही हैं तो आज हम आपको बताएंगे उन सारी फिल्मों के बारे में जो इस कोरोना के खत्म होने के बाद वापस से आपका मनोरंजन करने आ रही हैं।


1. सूर्यवंशी:- 2020 की पहली तिमाही की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म। रोहित शेट्टी द्वारा निर्मित बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर सूर्यवंशी जिसमें अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह  सभी एक पर्दे पर दिखाई देंगे। यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी परंतु कोरोनावायरस के कारण रोहित शेट्टी ने अपने दर्शकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के चलते इसे स्थगित कर दिया था। सब कुछ ठीक होने के तुरंत बाद बहुत जल्द यह फिल्म रिलीज होगी।


2. संदीप और पिंकी फरार:- दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित, परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर अभिनीत यह फिल्म 19 मार्च को यूएई के सिनेमाघरों में और एक दिन बाद भारत में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना के डर के कारण, निर्माताओं ने इसकी रिलीज को स्थगित करने का फैसला किया था। जल्दी आपको यह जोड़ी एक बार फिर से देखने को मिलेगी।


3. SIR:- रोहना गेरा की रोमांस फिल्म SIR की रिलीज़ को भी इस वायरस से धक्का लगा। फिल्म में तिलोत्तमा शोम और विवेक गोम्बर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी परंतु इसे स्थगित कर दिया गया था।


4. हाथी मेरे साथी:- जिसे तेलुगु में अरन्या और तमिल में कादन के रूप में भी जाना जाता है। पहले यह फिल्म 2 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार थी परंतु लॉकडाउन के कारण ना हो सकी। सब कुछ पहले जैसा ठीक होने के तुरंत बाद यह फिल्म पर्दे पर लौटेगी।


5. अंगरेजी मीडियम:- इरफान खान, करीना कपूर और राधिका मदान अभिनीत फिल्म अंगरेजी मीडियम 13 मार्च को सिनेमाघरों में आई थी। भारत में कोरोनोवायरस के प्रकोप के कारण सिनेमाघर बंद कर दिए गए जिसके कारण फिल्म को ज्यादा लोग नहीं देख पाए। जिससे निर्देशकों को काफी नुकसान हुआ। होमी अदजानिया ने फिल्म को फिर से रिलीज़ करने की घोषणा की हैं।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g