फराह खान ने ओम शांति ओम नहीं बल्कि इस फिल्म के लिए दीपिका को किया था ऑफर

अपनी पहली ही फिल्म से रातोंरात स्टार बनने वाली दीपिका बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत में ही शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े एक्टर्स के साथ काम किया था। दीपिका अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहती हैं।

Bollywood Halchal Jan 05, 2021

आज बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का बर्थडे है। अपनी पहली ही फिल्म से रातोंरात स्टार बनने वाली दीपिका बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं।  दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत में ही शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े एक्टर्स के साथ काम किया था। दीपिका अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहती हैं।  आइए दीपिका के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी ज़िंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से - 


दीपिका का जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ था। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण मशहूर बैडमिंटन प्लेयर हैं।  दीपिका ने सोफिया हाई स्कूल और माउंट कार्मेल कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है।  बचपन में दीपिका का झुकाव बैडमिंटन खेल की ओर था और वे राज्य स्तर पर हिस्सा ले चुकी हैं।  


फिल्मों में आने से पहले दीपिका ने मॉडलिंग की दुनिया में भी सफलता हासिल की है। दीपिका ने 'लिरिल' एड और  हिमेश रश्मियाँ के एल्बम 'नाम है तेरा' में नजर आई थीं। एफएचएम ने उन्हें सेक्सिएस्ट वूमैन इन द वर्ल्ड और मेक्सिम ने ‘द हॉटेस्ट गर्ल ऑन अर्थ’ उन्हें घोषित किया। दीपिका ने 2007 में फराह खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अपनी पहली ही फिल्म में दीपिका को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान के साथ काम करने का मौका मिला था।  लेकिन फराह ने दीपिका को 'ओम शांति ओम' के लिए नहीं बल्कि 'हैप्पी न्यू ईयर' के लिए ऑफर दिया था लेकिन कुछ कारणों की वजह से उस समय यह फिल्म बन नहीं पाई थी।  इसके बाद दीपिका ने 2008 में रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'बचना ऐ हसीनो' में काम किया।  हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।  साल 2009 में दीपिका ने अक्षय कुमार के साथ 'चांदनी चौक टू चाइना' में काम किया। इसी साल दीपिका निर्देशक इम्तिआज़ अली की फिल्म 'लव आजकल' में भी नज़र आईं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।  इस फिल्म के लिए दीपिका को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला। दीपिका को देसी बॉयज़, कॉकटेल, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस, रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए खूब प्रशंसा मिली।  


बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले दीपिका पादुकोण का अफेयर निहार पंड्या के साथ था। निहार से बेक्रअप के बाद दीपिका बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। एक वक्त था जब दीपिका और रणबीर के प्यार के चर्चे पूरे बॉलीवुड में थे।  हालांकि, दोनों का ब्रेकअप हो गया। खबरों के मुताबिक रणबीर ने दीपिका को धोखा दिया था जिसकी वजह से दीपिका डिप्रेशन का शिकार भी हो गई थीं।   रणबीर कपूर के अलावा दीपिका का नाम क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह के साथ भी जोड़ा जा चुका है। 


दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में एक्टर रणवीर सिंह के साथ इटली में शादी की थी। दीपिका और रणवीर 6 साल तक रिलेशनशिप में थे और दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर भी खूब पसंद किया जाता है।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g