एक्टिंग नहीं बल्कि इस फील्ड में करियर बनाना चाहती थीं ऐश, पढ़िए ऐसे ही कुछ दिलचस्प किस्से

ऐश्वर्या को मॉडलिंग के लिए पहला प्रस्ताव कैमलिन कंपनी की तरफ से मिला था, उस समय वह 9वीं क्लास में थीं। इसके बाद ऐश ने पेप्सी, कोक और फूजी जैसे विज्ञापनों में काम किया। एक्टर आमिर खान के साथ पेप्सी के विज्ञापन में काम करने के बाद ऐश रातों रात फेमस हो गई थी।

Bollywood Halchal Nov 01, 2020

आज बॉलीवुड के बच्चन खानदान की बहु और विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्मदिन है। ऐश्वर्या बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे सिर्फ ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि यहाँ तक की हॉलीवुड में भी हैं। आइए ऐश्वर्या के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी ज़िंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें -   


ऐश्वर्या का जन्म 1 नवम्बर 1973 को कर्नाटक के मंगलौर में हुआ था। ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज बायोलॉजिस्ट थे और उनकी मां वृंदा राय हाउस वाइफ हैं। कुछ साल मंगलौर में रहने के बाद ऐश्वर्या अपनी फैमिली के साथ मंगलौर से मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। यहां उनका दाखिला आर्य विद्या मंदिर हाईस्कूल में हुआ और इसके बाद उन्होंने एक साल जय हिंद कॉलेज में पढ़ाई की। इसके बाद ऐश्वर्या ने डीजी रूपले कॉलेज में एडमिशन ले लिया। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि ऐश्वर्या एक्ट्रेस नहीं बल्कि आर्किटेक्ट बनना चाहती थीं। उन्होंने इसके लिए एडमिशन भी ले लिया था लेकिन मॉडलिंग में करियर उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। पांच साल तक ऐश्वर्या ने क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग भी ली है।


1994 में जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब 

ऐश्वर्या ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। ऐश्वर्या को मॉडलिंग के लिए पहला प्रस्ताव कैमलिन कंपनी की तरफ से मिला था, उस समय वह 9वीं क्लास में थीं। इसके बाद ऐश ने पेप्सी, कोक और फूजी जैसे विज्ञापनों में काम किया। एक्टर आमिर खान के साथ पेप्सी के विज्ञापन में काम करने के बाद ऐश रातों रात फेमस हो गई थी। लेकिन असली पहचान ऐश को तब मिली जब उन्होंने साल 1994 में मिस वर्ल्ड की खिताब हासिल किया। मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश को भारत ही नहीं विश्व स्तर पर नई पहचान मिली।  


कई शानदार फिल्मों में किया है अभिनय  

ऐश ने साल 1997 में तमिल फिल्म 'इरुवर' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में ऐश्वर्या ने डबल रोल निभाया था। इसी साल उन्होंने बॉबी देओल के अपोजिट फिल्म 'और प्यार हो गया' से अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया था। इन दोनों ही फिल्मों में ऐश्वर्या की एक्टिंग को खूब सराहा गया था। इसके बाद ऐश्वर्या को हिंदी समेत तमिल, तेलुगू, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं की कई फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। ऐश्वर्या ने अपने अभी तक के फिल्मी करियर में ताल, देवदास, उमराव जान, जोधा अकबर, गुरु और धूम 2 जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। 


शादी पहले ऐश के लव अफेयर्स के थे चर्चे 

ऐश्वर्या ना सिर्फ अपनी खूबसूरती और एक्टिंग बल्कि अपनी लव लाइफ के चलते भी खूब चर्चा में रही हैं। साल 2000 में ऐश्वर्या ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में सलमान खान के साथ काम किया। यह फिल्म ऐश के साथ-साथ सलमान के करियर के लिए भी टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी। इसी फिल्म से सलमान और ऐश्वर्या की नजदीकियां बढ़ी थीं। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में आने लगी थीं। हालाँकि, सलमान के गुस्सैल स्वभाव के कारण ऐश्वर्या उनसे दूरी बनाने लगी और यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। इसके ऐश्वर्या का नाम एक्टर विवेक ओबेरॉय से जोड़ा जाने लगा था। विवेक को ऐश्वर्या बहुत पसंद थीं लेकिन ऐश्वर्या ने मीडिया के सामने कहा था कि विवेक के लिए उनके मन में ऐसी कोई फीलिंग्स नहीं हैं। 


2007 में अभिषेक बच्चन से की थी शादी 

ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। उन दोनों की एक बेटी भी है - आराध्या। ऐश्वर्या एक बेहतरीन एक्ट्रेस तो हैं ही लेकिन वे एक आदर्श बहु, अच्छी पत्नी और बेस्ट माँ भी हैं। ऐश्वर्या अपने करियर के साथ-साथ अपनी फैमली का भी ख्याल रखती हैं। खासतौर पर वह अपनी बेटी आराध्या की अच्छी परवरिश की तरफ खास ध्यान देती हैं।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g