लंबे समय तक छुपाई थी शादीशुदा होने की बात, जानें उदित नारायण के अनसुने किस्से

अपनी सुरीली आवाज़ से जादू बिखेरने वाले उदित नारायण ने 90 के दशक से बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी और बंगाली भाषा में भी गाने गाए हैं। उदित नारायण का जन्म 1 दिसंबर 1955 को बिहार के सुपौल जिले में हुआ था।

Bollywood Halchal Jan 04, 2021

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण अपनी सुरीली आवाज़ से लाखों दिलों पर राज करते हैं। अपनी सुरीली आवाज़ से जादू बिखेरने वाले उदित नारायण ने  

90 के दशक से बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी और बंगाली भाषा में भी गाने गाए हैं। उदित नारायण का जन्म 1 दिसंबर 1955 को बिहार के सुपौल जिले में हुआ था। उदित नारायण का पूरा नाम उदित नारायण झा है। आइए जानते हैं उदित नारायण की ज़िंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से -   


उदित नारायण ने अपने करियर की शुरुआत 'सिंदूर' नाम की एक नेपाली फिल्म से की थी। उदित नारायण 1978 में मुंबई आ गए थे। बॉलीवुड फिल्म 'उन्नीस-बीस' से उदित नारायण ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। करीब 10 साल के लंबे संघर्ष के बाद उन्होंने अपना पहला सुपरहिट गाना दिया। उदित ने आमिर खान की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' का गाना 'पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा।' इस गाने के बाद उदित नारायण रातों रात स्टार बन गए थे और उनके पास बहुत सारे ऑफर आए। इस गाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट गाने दिए। उन्होंने ए।आर। रहमान, आर। डी। बर्मन, जगजीत सिंह, विशाल भारद्वाज जैसे मशहूर संगीतकारों के साथ काम किया है।


उदित नारायण ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'राजा हिंदुस्तानी', 'हम दिल दे चुके सनम', 'लगान', 'स्वदेश', और 'कुछ कुछ होता है' जैसी कई हिट फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। उदित नारायण को साल 2009 में भारत सरकार द्वारा 'पद्मश्री अवार्ड' से नवाजा गया था, उन्होंने सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का राष्ट्रीय पुरस्कार तीन बार मिला है।


शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि उदित नारायण ने दो शादियां की हैं। उदित नारयण की पहली शादी रंजना नारयण से हुई थी, जिससे उनका तलाक हो गया था। शादीशुदा होते हुए भी उन्होंने साल 1985 में नेपाली सिंगर दीपा नारायण से शादी कर ली थी। दोनों का एक बेटा आदित्य नारायण हैं, जो अपने पिता की तरह ही प्लेबैक सिंगर हैं। आदित्य ने हाल ही में अपने पिता के जन्मदिन पर अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी की थी।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g