स्टूडेंट ऑफ द ईयर नहीं, ये थी आलिया भट्ट की पहली फिल्म, जानें ऐसी ही दिलचस्प बातें

आलिया जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नज़र आएंगी। इस फिल्म का नाम आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। हाल ही में संजय लीला भंसाली के जन्मदिन (24 फरवरी) पर इस फिल्म का टीज़र रिलीज किया गया था। इस फिल्म में आलिया गंगूबाई काठियावाड़ी की मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

Bollywood Halchal Mar 15, 2021

आलिया भट्ट का जन्‍म 15 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट है और उनकी माँ सोनी राजदान भी बॉलीवुड का एक जाना-माना नाम है। आलिया ने अपने फिल्‍मी करियर की शुरूआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्‍म 'संघर्ष' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने छोटी प्रीती ज़िंटा का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस करण जौहर की फिल्‍म 'स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर' में काम किया। इस फिल्म के लिए आलिया ने अपना 17 किलो वजन घटाया था। इस फिल्म के लिए आलिया को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला। आलिया ने 'हाइवे', '2 स्टेट्स', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'कपूर एंड संस', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'उड़ता पंजाब', 'डियर ज़िंदगी', और 'कलंक' जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया। 'हाईवे' और 'उड़ता पंजाब' के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला। 


गंगूबाई काठियावाड़ी में नज़र आएंगी आलिया 

आलिया जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नज़र आएंगी। इस फिल्म का नाम आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। हाल ही में संजय लीला भंसाली के जन्मदिन (24 फरवरी) पर इस फिल्म का टीज़र रिलीज किया गया था। इस फिल्म में आलिया गंगूबाई काठियावाड़ी की मुख्य भूमिका निभा रही हैं। टीजर देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में आलिया ने दमदार परफॉरमेंस दी है। एक डायलॉग में आलिया कहती हैं कि, "गंगूबाई चांद थी और चांद रहगी।" इस डायलॉग में आलिया की आवाज काफी दमदार लग रही है। यह फिल्म हुसैन ज़ैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई के एक अध्याय पर आधारित है। गंगूबाई 60 के दशक में मुंबई के हीरामंडी में कोठा चलती थीं।  इसके साथ ही वे ऐसी पहली महिला थी जिसने देश के कई शहरों में फ्रेंचाइज़ी कोठा खोला था। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हीरोइन बनने की चाह में गुजरात से मुंबई आई गंगा हरजीवनदास काठियावाड़ी बाद में कोठा चलने वाली गंगूबाई बन जाती है। यह फिल्म 30 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


आलिया ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस 

इसके साथ ही आलिया ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने अपना एक प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने प्रोडक्शन हाउस 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' का लोगो शेयर कर अपनी कंपनी को लॉन्च किया। इस लोगों में दो बिल्लियां हैं। आलिया के फैन्स जानते होंगे कि आलिया बिल्लियों की बहुत शौकीन हैं और अक्सर अपने पालतू जानवरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। 


क्या इस साल शादी करेंगे रणबीर-आलिया? 

अगर आलिया की निजी ज़िंदगी की बात की जाए तो वे अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ पिछले साल शादी करने वाली थीं। लेकिन कोरोना महामारी और रणबीर के पिता दिवंगत ऋषि कपूर के देहांत के कारण शादी नहीं हो सकी। अब कायस लगाए जा रहे हैं कि शायद इस साल दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके चलते आलिया का बर्थडे सेलिब्रेशन पोस्टपोन हो गया है।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g