खेसारी लाल यादव के इस गाने ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल

हाल ही में खेसारी लाल यादव का सॉन्ग चुम्मा दे दे सीनेटर जोर लगाकर लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है और यह ट्रेंडिंग गानों में से एक है। हिंदी गानों में भी इसका बहुत ही ज्यादा वर्चस्व बनता जा रहा है। कोरोना काल में लोग इस गाने को खुद से रिलेटेबल मान रहे हैं।

Bollywood Halchal Aug 11, 2020

बॉलीवुड की तरह ही भोजपुरी सिनेमा भी अपने आप में एक बड़ा ब्रांड बन चुका है। यहां के कलाकार हर बार कुछ न कुछ नया ट्राई करते रहते हैं और वह उन लोगों को बहुत पसंद आता है। भोजपुरी गाने कि रिदम ऐसी होती है कि वह भाषा की सीमा लांग जाती है। इसी तरह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल ने एक बार फिर से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है साथ ही कई सुपरहिट फिल्में उनके नाम रही है। भोजपुरी की जनता उन्हें बहुत ही ज्यादा पसंद करती है, यह लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक है। भोजपुरी गाने केवल बिहार में नहीं बल्कि पूरे देश में बहुत ही ज्यादा पसंद किए जाते हैं खासकर खेसारी यादव के गाने तो हर किसी के दिलो-दिमाग पर छा जाते है।


हाल ही में खेसारी लाल यादव का सॉन्ग चुम्मा दे दे सीनेटर जोर लगाकर लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है और यह ट्रेंडिंग गानों में से एक है। हिंदी गानों में भी इसका बहुत ही ज्यादा वर्चस्व बनता जा रहा है। कोरोना काल में लोग इस गाने को खुद से रिलेटेबल मान रहे हैं। जिस तरह से कोरोना वायरस काल मे सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जा रहा है और लोग इस बीमारी से बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं उस दौरान इस गाने का आना एक बहुत ही बड़ा मनोरंजन साबित हो रहा है। सबसे पहले इस गाने की ऑडियो रिलीज की गई थी, ऑडियो रिलीज होने के बाद ही लोगों के जहन में बस गया और यह लोगों को बेहद पसंद आने लगा। ऑडियो हिट होने के बाद इस गाने की वीडियो रिलीज की गई। इस गाने में कलाकारों की केमिस्ट्री काफी अच्छी है। इसीलिए इस पर भरपूर व्यूज भी मिले, यूट्यूब पर यह गाना ट्रेंड कर रहा है। इस गाने की लिरिक्स पवन पांडे ने लिखी हैं जोकि भोजपुरी जगत की बहुत ही मशहूर लिरिसिस्ट है साथ ही इस गाने का संगीत शंकर सिंह ने दिया है।चुम्मा दे दे सीनेटर जोर लगाकर इस गाने का डायरेक्शन जीतू भोजपुरिया ने किया है। इस गाने में खेसारी लाल के साथ लीड रोल में अंतरा सिंह प्रियंका नजर आई है। 


दोनों की जोड़ी भोजपुरी जगत में बहुत ही ज्यादा पसंद की जाती है साथ ही इस गाने में दोनों ने धमाल मचा दिया है। जैसे ही इस गाने की ऑडियो रिलीज हुई लोग दीवानों की तरह इस गाने को सुनने लगे और यह गाना हिट हो गया। इस गाने के अलावा खेसारी लाल ने कई हिट सॉन्ग गाय है जैसे कि दिलवा बेचारा, बॉडी जकड़ गईल बा। खेसारी लाल यादव का भोजपुरी जगत में अलग ही जलवा है, वह अभिनय के साथ-साथ फिल्मों में गाने भी गाते हैं जो कि लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आते है। खेसारी लाल यादव ने बहुत ही कम समय में भोजपुरी जगत में अपना बहुत बड़ा नाम कमा लिया है। वह बड़े-बड़े कलाकारों को टक्कर देते हैं। साल 2019 में आई खेसारी लाल यादव की दबंग सरकार फिल्म ने तो वहां के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। खेसारी लाल यादव के साथ इस फिल्म में मुख्य किरदार में अलका अवस्थी नजर आई थी। इन दोनों की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में बहुत ही बड़ी हिट हो गई थी। 5 फरवरी 2019 को रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर इस फिल्म के गानों को खूब पसंद किया जाने लगा और कुछ ही दिनों के अंदर ही इस सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और खेसारी लाल यादव के नाम एक और रिकॉर्ड भोजपुरी सिनेमा में दर्ज हो गया। इस फिल्म के अलावा भी कई ऐसी फिल्म है जिसमें खेसारी लाल यादव ने बहुत ही उम्दा कलाकारी की है। इससे पहले वह फिल्म संघर्ष और साजन चले ससुराल में भी देख चुके हैं जिसमें दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया और नए रिकॉर्ड बनाने का मौका भी।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g