शादी से पहले ही बिन ब्याही मां बन गई थीं बॉलीवुड की ये टॉप 9 एक्ट्रेसेस

बॉलीवुड स्टार्स के लव अफेयर्स और ब्रेअकप की खबरें आना तो आम बात है। लेकिन कई बार कुछ एक्ट्रेसेस अपने रिलेशनशिप के दौरान ही शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो जाती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी से पहले ही मां बनने वाली थीं।

Bollywood Halchal Feb 20, 2020

बॉलीवुड स्टार्स के लव अफेयर्स और ब्रेअकप की खबरें आना तो आम बात है। इनमें से कुछ अपने रिलेशनशिप के कुछ टाइम बाद शादी कर लेते हैं तो कई अलग होना ही बेहतर समझते हैं। लेकिन कई बार कुछ एक्ट्रेसेस अपने रिलेशनशिप के दौरान ही शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो जाती हैं और फिर इसे छुपाने के लिए उन्हें जल्दबाज़ी में शादी करनी पड़ती है। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी से पहले ही मां बनने वाली थीं।

कल्कि केकलां 

हाल  ही में एक्ट्रेस कल्कि केकलां ने अपने बच्चे को जन्म दिया है। 2015 में निर्देशक अनुराग कश्यप से तलाक़ के बाद कल्कि अपने ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के साथ रिलेशन में हैं। कल्कि ने शादी से पहले ही प्रेग्ननेंट होने की बात को छुपाया नहीं और उन्होंने करीना कपूर खान के रेडियो शो 'व्हॉट वुमेन वांट' पर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खुलकर चर्चा भी की थी। 

श्रीदेवी

श्रीदेवी ने निर्देशक बोनी कपूर से 1996 में शादी की थी लेकिन वे शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। जिस समय उन दोनों का अफेयर चल रहा था उस समय बोनी कपूर पहले से ही शादीशुदा थे। बाद में उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना कपूर को तलाक दे दिया और श्रीदेवी से शादी कर ली। शादी के कुछ टाइम बाद ही श्रीदेवी ने अपनी बेटी जाह्नवी कपूर को जन्म दिया।

कोंकणा सेन शर्मा

एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ने 2010 में अपने बॉयफ्रेंड रणवीर शौरी से एक सीक्रेट सेरेमनी में शादी की थी। उस समय यह खबरें आई थीं कि वे शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं तभी उन्होंने इतनी जल्दबाज़ी में शादी की थी। उन्होनें 2011 में अपने बेटे को जन्म दिया।

महिमा चौधरी

परदेस और धड़कन मूवीज़ से फेमस हुई ऐक्ट्रेस महिमा चौधरी भी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं, उन्होंने 2006 में अचानक अपनी शादी का ऐलान किया था और एक प्राइवेट सेरेमनी में बॉबी मुखर्जी से शादी की थी। शादी के कुछ टाइम बाद ही उन्होंने ये ऐलान किया था कि वे प्रेग्नेंट हैं।

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी की खबर ने सबको चौंका दिया था। बाद में अंगद ने ये स्वीकार भी किया था कि नेहा शादी से पहले प्रेग्नेंट थी और इसलिए दोनों ने अचानक शादी की थी।

सेलिना जेटली

मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी सेलिना भी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने जुलाई 2011 में अपने बॉयफ्रेंड पीटर हॉग से शादी की थी और मार्च 2012 में उन्होंने अपने जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। हालांकि, सेलिना ने शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की खबरों को गलत बताया था।

अमृता अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने अचानक शादी की खबर सुना कर सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने अपने बिज़नेसमैन बॉयफ्रेंड शकील लड़क से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी जिसके कुछ टाइम बाद ही उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी भी अनाउंस की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी और इसको छुपाने के लिए ही उन्होंने जल्दबाज़ी में शादी की थी।

नीना गुप्ता

एक्ट्रेस नीना गुप्ता और क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के लव अफेयर के बाद ही नीना की प्रेग्ननेंट होने की खबर मीडिया में आ गई थी। उन दोनों का रिलेशनशिप ज़्यादा दिन नहीं चला क्योंकि विवियन पहले से ही शादीशुदा थे। बाद में नीना ने अपनी बेटी मसाबा को जन्म दिया और अकेले ही पाला।

सारिका

सारिका का लव अफेयर साउथ के सुपरस्टार कमल हसन के साथ था। उस वक़्त कमल पहले से ही शादीशुदा थे। बाद में उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया और सारिका के साथ लिव इन में रहने दौरान की बड़ी बेटी श्रुति का जन्म हुआ था। दोनों की शादी के बाद उनकी दूसरी बेटी अक्षरा का जन्म हुआ।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g