अपनी हंसती-खेलती जिंदगी में आग लगाकर इन अभिनेताओं ने रचायी दूसरी शादी

आपने ऐसी कई कहानियां सुनी होगी जिसमें दोनों ही कपल लंबे समय से एक दूसरे के साथ रहे हैं और उनका शादीशुदा जीवन बहुत ही अच्छा है लेकिन कुछ ऐसे जीवनसाथी भी है जिनकी शादी एक से ज्यादा बार हुई है। आज ऐसे ही अभिनेताओं के बारे बता रहे हैं जिन्होंने पहली शादी होने के बाद भी दूसरी शादी की।

Bollywood Halchal May 07, 2020

आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने एक से ज्यादा शादी की हैं। अब तक आपने ऐसी कई कहानियां और लव स्टोरी सुनी होंगी जिसमें दोनों ही कपल लंबे समय से एक दूसरे के साथ रहे हैं। और उनका शादीशुदा जीवन बहुत ही अच्छा चला है। लेकिन कुछ ऐसे जीवनसाथी भी है जिनकी शादी एक से ज्यादा बार हुई है। आज कुछ ऐसे ही अभिनेता और अभिनेत्रियों के बारे बता रहे हैं जिन्होंने पहली शादी होने के बाद भी दूसरी शादी की है।


संजय खान
भारतीय सिनेमा के अभिनेता संजय खान जिन्होंने एक फूल दो माली, काला धंधा, इंतकाम जैसी फिल्मों में काम किया था। सन 1980 में संजय खान का दिल उस समय की सबसे ग्लैमरस और सेक्सी हीरोइन जीनत अमान पर आ गया था। जीनत और संजय ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया जैसे धुंध और अब्दुल्ला जो सिनेमाघरों में भी अच्छी चली। साथ में काम करते-करते संजय खान के मन में जीनत बसती जा रही थी। और यह बात संजय की पहली पत्नी जरीन खान को भी पता लग गई थी। जरीन खान को भी अहसास था कि जीनत संजय के दिल में घर बना रही हैं। संजय और जीनत के प्यार को आगे बढ़ने से जरीन भी रोक नहीं पाई। संजय और जीनत के बीच प्यार का सिलसिला फिल्म अब्दुल्लाह से शुरू हुआ और धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ता गया। जीनत और संजय के प्यार के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में होने लगे। साथ ही में ऐसी खबरें भी आने लगी कि संजय ने अपनी पहली पत्नी जरीन को तलाक दे दिया है। और यह खबरें सच भी हुई संजय ने अपनी पहली पत्नी जरीन को तलाक देकर जीनत के साथ शादी कर ली। और दोनों अपने आने वाले जीवन के सुनहरे सपने देखने लगे। लेकिन उनके यह सपने ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाए। शादी के एक साल के अंदर ही संजय और जीनत की शादीशुदा जीवन पर पूर्ण विराम लग गया। संजय और जीनत की शादी टूट गई। इनकी शादी के टूटने का कारण संजय की पहली पत्नी ही थी। क्योंकि उन्होंने इन दोनों के प्यार और शादी का खुलकर विरोध किया था। खबरों के मुताबिक संजय और उनकी पहली पत्नी जरीन ने एक होटल के बंद कमरे में मशहूर अभिनेत्री और संजय खान की दूसरी पत्नी जीनत अमान को बहुत ही बुरी तरह से पीटा और उनके साथ बहुत ज्यादा बदसलूकी की थी। इसी तरह संजय खान और जीनत अमान का रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो गया।


धर्मेन्द्र
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक और सिनेमा जगत के पहले 'ही मैन' धर्मेंद्र भी दो बार शादी कर चुके हैं। दो बार शादी करने के लिए किसी भी तरह के कोई भी दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ती। हिंदी सिनेमा में आने से पहले ही धर्मेंद्र की पहले शादी हो चुकी थी। लेकिन 'तुम हंसी मैं जवां' के सेट पर धर्मेंद्र ने पहली बार हेमा मालिनी को देखा और उन्हें अपना दिल दे बैठे। धर्मेंद्र को हेमा मालिनी से प्यार हो गया था। धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे, उनकी पत्नी का नाम प्रकाश कौर था। और उस समय उनके दो बेटे भी थे। बेटों का नाम सनी देओल और बॉबी देओल था। इन सब के बावजूद भी धर्मेंद्र खुद को रोक नहीं पाए और हेमा मालिनी से बेइंतहा प्यार करने लगे। हेमा मालिनी को भी धर्मेंद्र बेहद पसंद थे। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन धर्मेंद्र की पहली पत्नी उन्हें तलाक देना नहीं चाहती थी। इसी वजह से धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया। उसके बाद हेमा मालिनी और धर्मेंद्र दोनों शादी के बंधन में बंध गए। खास बात यह है धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया और आज भी वह अपने दोनों शादियों को बहुत ही अच्छी तरह निभा रहे हैं।


सलीम खान
फिल्म शोले, दीवार और जंजीर के मशहूर लेखक और बॉलीवुड स्टार सलमान खान के पिता सलीम खान ने भी एक से ज्यादा शादी की है। सलीम खान की पहली पत्नी सलमा खान थी। लेकिन लेखक सलीम खान का दिल वेटरन डांसिंग  क्वीन हेलन पर आ गया था। और कुछ समय बाद ही उन्होंने हेलन से भी शादी कर ली। लेकिन उन्होंने अपनी पहली पत्नी सलमा को भी तलाक नहीं दिया। दोनों शादियों को एक साथ चलाने में सलीम खान को शुरुआती दौर में थोड़ी दिक्कतें आई थी। लेकिन सलीम खान ने दोनों ही रिश्ते को संभाल लिया। और अपने परिवार को टूटने से बचा लिया।सलीम खान और सलमा खान के चार बच्चे हैं। जिनका नाम सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और एक बेटी अल्वीरा खान है। हेलन और सलीम खान ने अपने शादी के कुछ समय बाद बेटी अर्पिता को गोद ले लिया। और आज उनका पूरा परिवार सुख शांति से एक साथ रहता है।


राज बब्बर
फिल्म निकाह और तराजू से सुर्खियां बटोरने वाले और राजनीति में हाथ आजमाने वाले अभिनेता राज बब्बर ने भी एक से ज्यादा शादी की थी। सन 1980 में राज बब्बर और स्मिता पाटिल एक हिट जोड़ी थी। हर निर्माता-निर्देशक उन्हें उनके साथ फिल्में करना चाहता था। और जनता भी उन्हें एक साथ देख कर बहुत ज्यादा खुश होती थी। बड़े पर्दे पर जोड़ी बनाते-बनाते राज बब्बर और स्मिता पाटिल असल जिंदगी में भी एक दूसरे के हो गए। दोनों को एक दूसरे से बेइंतहा प्यार हो गया। लेकिन राज बब्बर पहले से ही शादीशुदा थे। उनकी पत्नी का नाम नादिरा जहीर था। और जूही और आर्य नाम के दो बच्चे थे। स्मिता पाटिल यह सब बहुत अच्छे से जानती थी। लेकिन दोनों का प्यार परवान चढ़ चुका था। इन सबके बावजूद स्मिता पाटिल और राज बब्बर ने एक दूसरे से शादी कर ली। अलग धर्म के होने के कारण स्मिता पाटिल और राज बब्बर को काफी विरोध का भी सामना करना पड़ा। लेकिन दोनों ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। इतनी मेहनत करने के बाद भी दोनों का शादीशुदा जीवन ज्यादा लंबे तक नहीं चल पाया। जब राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक का जन्म होने वाला था, तभी कुछ कॉम्प्लिकेशंस के कारण स्मिता पाटिल की मौत हो गई। और उसके बाद राज बब्बर वापस अपनी पहली पत्नी नादिरा के पार चले गए।


उदित नारायण
सन 1990 के मशहूर गायक उदित नारायण जिन्होंने भारतीय सिनेमा में कई हिट सांग्स दिए। उन्होंने भी एक से ज्यादा शादी की हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी काफ़ी विवादों में रही हैं। अपनी पहली पत्नी के होते हुए भी उदित ने दीपा से दूसरी शादी कर ली। उनकी पहली पत्नी का नाम रंजना है। रंजना को तलाक दिए बिना उदित दूसरी शादी के बंधन में बंध गए। उनकी पहली पत्नी ने दूसरी शादी का बहुत ज्यादा विरोध किया। उदित ने रंजना को पहचानने से भी इंकार कर दिया था। लेकिन पहली पत्नी की कानूनी कार्यवाही के बाद गायक को समझौता करना पड़ा। और अब उदित नारायण अपनी दूसरी पत्नी दीपा के साथ सुख-शांति से जीवन बिता रहे हैं।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g