रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखते हैं बॉलीवुड के ये 7 सितारे

आलीशान मकान, पैसा, महंगी गाड़ियाँ, बॉलीवुड सेलेब्स की जिंदगी किसी राजा महाराजा से कम नहीं होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जो असल जिंदगी में भी शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जी हां, बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्रिटीज़ हैं जिनका नाता बड़े-बड़े शाही खानदानों से है।

Bollywood Halchal May 27, 2021

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के पास दौलत और शौहरत सब कुछ होता है। एक आम आदमी का सपना होता है कि वह भी कभी इन बड़े-बड़े सितारों की तरह ऐशो-आराम की जिंदगी जी सके। आलीशान मकान, पैसा, महंगी गाड़ियाँ, बॉलीवुड सेलेब्स की जिंदगी किसी राजा महाराजा से कम नहीं होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जो असल जिंदगी में भी शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जी हां, बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्रिटीज़ हैं जिनका नाता बड़े-बड़े शाही खानदानों से है। आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही रॉयल सेलेब्रिटीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं -


अदिति राव हैदरी 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी एक नहीं बल्कि दो-दो शाही परिवारों से नाता रखती हैं। अदिति के परदादा अकबर हैदरी 1569 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके नाना राजा जी रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी पर राज करते थे।


सैफ अली खान

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को नवाब पटौदी के नाम से भी जाना जाता है। सैफ अली खान को उनके पिता, नवाब मोहम्मद मंसूर अली खान पटौदी, की मृत्यु के बाद पटौदी का दसवाँ नवाब बनाया गया था। सैफ अली खान की दादी साजिदा सुल्तान कभी भोपाल की बेगम हुआ करती थीं।


मनीषा कोइराला 

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला नेपाल के मशहूर कोइराला परिवार से हैं। उनके दादा विश्वेश्वर प्रसाद कोइराला 1950 से 1960 तक नेपाल के प्रधानमंत्री थे। जबकि उनके पिता नेपाल के कैबिनेट में पर्यावरण विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं।


इरफान खान 

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर इरफान खान राजस्थान की एक शाही पठान परिवार में जन्मे थे। उनकी माता सईदा बेगम राजस्थान के टोंक हकीम का परिवार से थीं। जबकि उनके पिता गांव के एक प्रतिष्ठित जमींदार थे। उनके परिवार का पूरे टोंक गांव पर हुकुम चलता था।


सागरिका घाटगे

चक दे इंडिया फेम एक्ट्रेस सागरिका घाटगे कोल्हापुर के शाहू महाराज के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता कागल के शाही परिवार से थे। जबकि उनकी दादी सीता राजे घटा इंदौर के तुकोजीराव होलकर 3 की बेटी थीं।


रिया सेन और रीमा सेन

रिया सेन और रीमा सेन की माँ मुनमुन सेन बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं। रिया और रीमा की नानी इला देवी बरोदा के राजा सायाजी राव गायकवाड 3  की बेटी थीं। जबकि इला की माता इंदिरा राजे कूचबिहार की राजकुमारी थीं। इला की छोटी बहन गायत्री देवी जयपुर की महारानी थीं।


भाग्यश्री

मैंने प्यार किया में सलमान खान के अपोजिट लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री महाराष्ट्र के सांगली के शाही पटवर्धन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता महाराजा विजय सिंह राज्य पटवर्धन सांगली के राजा हैं।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g