Bollywood Gossip: सोनाक्षी-जहीर ने शादी के बाद फैमिली के साथ किया डिनर, ससुराल वालों ने नई नवेली दुल्हन पर बरसाया प्यार

सात सालों की डेटिंग के बाद हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई। शादी के बाद कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया, इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए।

Bollywood Halchal Jun 27, 2024

सात सालों की डेटिंग के बाद हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई। शादी के बाद कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया, इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। वहीं सोशल मीडिया पर भी कपल की शादी और रिसेप्शन के वीडियो छाए रहे। साथ ही सोनाक्षी और जहीर को झूमते देखा गया और कपल के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही थी। वहीं शादी के बाद कपल ने भी सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपनी खुशी फैंस के साथ जाहिर की है। हालांकि इंटरफेथ मैरिज होने के कारण ट्रोलिंग से बचने के लिए कपल ने अपना कमेंट सेक्शन बंद रखा है। 


अब शादी के बाद सोनाक्षी और जहीर फैमिली के साथ डिनर के लिए मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पहुंचे, जहां पर सोनाक्षी सिन्हा का नई दुल्हनिया वाला अंदाज देखकर फैंस खुश हो गए। दरअसल, सोनाक्षी रेड ड्रेस पहनकर फैमिली के साथ डिनर के लिए पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं जहीर ने व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी थी इस लुक में वह भी काफी हैंडसम लग रहे थे। डिनर से पहले सोनाक्षी अपने पति जहीर संग रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान कपल ने पोज भी दिए। फिर डिनर के लिए चले गए। कपल के साथ कुछ और सितारे भी नजर आए। इस दौरान पूनम ढिल्लो भी शामिल रहीं। पूनम ढिल्लो के साथ कपल ने फोटो क्लिक कराईं।


 जहीर-सोनाक्षी ने किया डिनर

वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी और जहीर को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। जैसे ही एक्ट्रेस की एंट्री होती है, सोनाक्षी के सास-ससुर उनका स्वागत करते हैं और एक्ट्रेस भी गले मिलकर प्यार जताती हैं। इस डिनर डेट में एक्ट्रेस की मां पूनम सिन्हा भी शामिल रहीं। वहीं सोशल मीडिया पर इस डिनर की तस्वीरें सिन्हा परिवार की करीबी अनु रंजन ने भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पूनम सिन्हा, पूनम ढिल्लों और सोनाक्षी की बेस्ट फ्रेंड हुमा कुरैशी नजर आईं।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g