फैन्स के लिए खुशखबरी! इस खास अंदाज से मना रहे हैं शाहरुख अपना जन्मदिन

शाहरुख के फैन्स के लिए उनका जन्मदिन किसी त्यौहार से कम नहीं होता है। हर साल हजारों फैन्स शाहरुखके जन्मदिन पर उनके बंगले के बाहर उनके निकलने का इंतजार करते हैं, लेकिन इस साल कोरोना के चलते को ये मुमकिन नहीं है।

Bollywood Halchal Nov 02, 2020

जब वो अपनी बाहें फैलाए पर्दे पर नज़र आते हैं तो लाखों लड़कियाँ अपना दिल हार बैठती हैं।  जी हाँ, हम बात कर रहे हैं रोमांस किंग यानी शाहरुख खान के बारे में।  आज बॉलीवुड के किंग खान का जन्मदिन है। शाहरुख के फैन्स के लिए उनका जन्मदिन किसी त्यौहार से कम नहीं होता है। हर साल हजारों फैन्स शाहरुखके जन्मदिन पर उनके बंगले के बाहर उनके निकलने का इंतजार करते हैं, लेकिन इस साल कोरोना के चलते को ये मुमकिन नहीं है। लेकिन शाहरुख भी अपने फैंस का बहुत ख्याल रखते हैं। इस साल शाहरुख अपने फैन्स के साथ ऑनलाइन बर्थडे मनाने वाले हैं। आइए शाहरुखके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी ज़िंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -


शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था। शाहरुख का बचपन से ही अभिनय की तरफ झुकाव था। बचपन में शाहरुखउस ज़माने के एक्टर्स की नकल किया करते थे जिसके लिए उनकी प्रशंसा भी होती थी।  शाहरुख ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से बैचलर डिग्री लेने के बाद जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की पढ़ाई की थी। शाहरुख ने बैरी जॉन अकादमी से एक्टिंग की शिक्षा ली थी।  


बॉलीवुड के किंग खान 

शाहरुख ने अपने करियर की शुरुआत टीवी पर 'सर्कस' और 'फौजी' जैसे धारावाहिकों से की थी।   इसके बाद शाहरुखने 'दीवाना' फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।  इस फिल्म शाहरुख की एक्टिंग को खूब सराहा गया था।  इसके बाद उन्होंने 'दिल आशना है', 'राजू बन गया जेंटलमैन' और 'चमत्कार' जैसी फिल्मों में काम किया।  दीवाना फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट मेल डेब्यू का अवार्ड भी मिला था।  इसके बाद 1993 में बाज़ीगर फिल्म शाहरुखके लिए मील का पत्थर साबित हुई।  इस फिल्म में शाहरुख ने नेगेटिव रोल निभाया था जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट मेल एक्टर अवार्ड से नवाजा गया था।  इसके बाद शाहरुख ने डर, कभी हाँ कभी ना और अंजाम फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाया था।  साल 1995 में फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से शाहरुख रोमांटिक हीरो के तौर पर लाखों लड़कियों के दिल पर राज करने लगे थे।  'परदेस', 'दिल तो पागल है', 'कल हो ना हो' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी यादगार फिल्मों से शाहरुखआज भी लाखों दिलों पर राज करते हैं।  शाहरुखने अपने करियर में कई बड़ी और सुपरहिट फ़िल्में की हैं और बॉलीवुड में उन्हें 'किंग खान' के नाम से जाना जाता है।  फिल्मों के अलावा शाहरुख खान छोटे पर्दे पर भी काम किया है।  शाहरुख ने 'केबीसी', 'क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं?' और  'जोर का झटका' जैसे रियलिटी शो होस्ट किए हैं।  


असल ज़िंदगी में भी हैं रोमांस के बादशाह 

गौरी से शाहरुख बॉलीवुड में तो रोमांस किंग के नाम से जाने ही जाते हैं लेकिन असल ज़िंदगी में भी उनकी लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं थी।  शाहरुख18 साल की उम्र में गौरी को दिल दे बैठे थे। शाहरुख को गौरी से पहली नज़र में प्यार हो गया था और उन्होंने तय कर लिया था कि वे गौरी से ही शादी करेंगे।  एक बार लड़ाई के बाद गौरी नाराज़ होकर मुंबई चली आई थीं तब शाहरुख भी उन्हें ढूँढ़ते हुए मुंबई आ गए थे।  इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था।  शाहरुख ने 6 साल के रिलेशन के बाद गौरी से 25 अक्बटूर 1991 को शादी कर ली थी। उनके तीन बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम हैं। ये सच्चा प्यार ही तो है की शादी के इतने सालों बाद भी शाहरुख आज भी गौरी के प्यार में उतना ही पागल हैं जितना पहले थे।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g