Nora Fatehi पर Dunes Aviation ने ठोका 3 करोड़ का मानहानि का मुकदमा
बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस कभी अपने डांस को लेकर तो कभी अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस नोरा फतेही के चर्चा में आने की वजह कोई डांस या कोई फिल्म नहीं है, बल्कि नोरा एक कानूनी पचड़े में फंसती दिख रही है। तो आइए जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है।
नोरा पर मानहानि का केस
एक एविएशन कंपनी ने एक्ट्रेस नोरा फतेही पर सिविल मानहानि का केस दायर किया है। कंपनी की ओर से आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर एक चार्टर्ड विमान को लेकर की गई नोरा के कमेंट से उसकी रेप्युटेशन और बिजनेस को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।
क्या है मामला
दरअसल, यह मामला बीते साल दिसंबर का है। नोरा फतेही ने मुंबई से जयपुर की यात्रा के दौरान सेसना सिटेशन सीजे प्लेन के अंदर से वीडियो बनाए थे। जिसके बाद एक्ट्रेस ने इन वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था।
कंपनी का भारी नुकसान का दावा
कंपनी के मुताबिक इन वीडियोज में नोरा ने विमान को 'टॉय', 'मिनिएचर' और 'लेगो एयरप्लेन' जैसे शब्दों से संबोधित किया था। ड्यून्स एविएशन का आरोप है कि नोरा फतेही के यह कमेंट गैर-जिम्मेदाराना और अपमानजनक था। जिससे कंपनी को काफी नुकसान हुआ था।
बुकिंग में गिरावट
कंपनी का दावा है कि नोरा फतेही के सोशल मीडिया पर 4.6 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं। इसलिए उनके द्वारा दिए गए बयान का असर भी गहरा हुआ है। कंपनी का कहना है कि एक्ट्रेस के ऐसे कमेंट के बाद उनकी बुकिंग में 15 से 20% तक गिरावट आई है और कैंसिलेशन भी बढ़े हैं। कंपनी की तरफ से यह दावा किया गया है कि एक्ट्रेस द्वारा इस तरह की बात बोलने के कारण उनके गुडविल, रेप्युटेशन और बिजनेस एक्टिविटी को नुकसान हुआ है।
नोरा के कमेंट पर जताई आपत्ति
नोरा के कमेंट पर ड्यून्स एविएशन ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जिस विमान को लेकर सवाल उठाए गए। वह विमान यात्रा के लिए उचित आकार और मानक का था। कंपनी के हिसाब से विमान DGCA-certified और airworthy था, जिसको वैध NSOP के तहत संचालित किया जा रहा था।
क्या है कंपनी की मांग
फिलहाल कंपनी द्वारा मानहानि के मामले में नोरा फतेही से 3 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति की मांग की जा रही है। वहीं अदालत से सोशल मीडिया पर मौजूद उन पोस्ट और कंटेंट को हटाए जाने के आदेश की मांग की है, जिसमें विमान को लेकर कथित टिप्पणियां की गई हैं। वहीं नोरा फतेही से कंपनी ने सार्वजनिक स्पष्टीकरण देने की मांग भी की है।
Find Us
Categories
बॉलीवुड हलचल
बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।

