सपना चौधरी के नए गाने ने सोशल पर मचाया धमाल, एक हफ्ते में मिले 13 मिलियन व्यूज

माँ बनने के बाद सपना एक बार फिर काम पर लौट आई हैं। हाल ही में सपना का नया गाना 'चटक मटक' रिलीज़ हुआ है। इस गाने में रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। सपना के चाहने वाले इस सॉन्ग को बहुत पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर यह गाना ट्रेंड कर रहा है।

Bollywood Halchal Dec 30, 2020

हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपने गानों और डांस वीडियोज़ से सोशल मीडिया पर धमाल मचाती रहती हैं। सपना के गानों और डांस के फैंस न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश में हैं। सपना का कोई भी नया गाना रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। माँ बनने के बाद सपना एक बार फिर काम पर लौट आई हैं। हाल ही में सपना का नया गाना 'चटक मटक' रिलीज़ हुआ है। इस गाने में रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। सपना के चाहने वाले इस सॉन्ग को बहुत पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर यह गाना ट्रेंड कर रहा है।


हरियाणवी गेटअप में दिखीं सपना चौधरी

इस गाने में सपना चौधरी हरियाणवी लुक में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इस गाने में सपना ज़ोरदार ठुमके लगाती नज़र आ रही हैं। इस गाने के साथ ही सपना चौधरी ने एक बार फिर से अपने जबरदस्त डांस और देसी अंदाज़ से अपने फैंस को दीवाना बना दिया है। इस गाने को रिलीज के बाद महज 5 दिनों में 62 लाख से ज्यादा मिल चुके थे। अभी तक इसे 13 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।


रेणुका पवार ने गाया है ये सॉन्ग

इस गाने को मशहूर हरियाणवी सिंगर रेणुका पवार ने गाया है। वहीं इस गाने के लिरिक्स बिट्टू सोर्खी ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक गुलशन म्यूजिक का है। गाने में सपना के जोरदार ठुमके देखे जा सकते हैं।आपको बता दें कि मां बनने के बाद यह सपना का दूसरा हरियाणवी गाना है। इससे पहले सपना 'नलका' सॉन्ग्स में नज़र आई थीं।


जनवरी में वीर साहू से की थी शादी

गौरतलब है कि सपना ने इस साल की शुरुआत में वीर साहू से शादी कर ली थी। सपना ने अक्टूबर में अपने बेटे के जन्म दिया था जिसके बाद सबको उनकी शादी के बारे में पता चला था। हाल ही में सपना ने अपने पति के जन्मदिन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। आपको बता दें कि सपना के पति वीर साहू भी एक मशहूर हरियाणवी सिंगर, राइटर और मॉडल हैं। दोनों ने इस साल जनवरी में कोर्ट मैरिज की थी।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g