Salman Khan ने Shah Rukh Khan को दी Birthday Wish, अभिनेता ने दिया मजेदार जवाब
बॉलीवुड के किंग खान यानी की शाहरुख खान ने बीते दिन अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान अभिनेता ने 'मन्नत' के बाहर अपने फैंस से मुलाकात की। फैंस के अलावा बॉलीवुड स्टार्स भी अभिनेता को बर्थडे विश करते दिखे। इस दौरान सलमान खान ने भी शाहरुख खान को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। वहीं शाहरुख खान ने भी सलमान खान का पोस्ट रीशेयर कर एक मजेदार जवाब दिया। जिसके बाद फैंस को सोशल मीडिया पर सलमान और शाहरुख का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। दोनों खान का यह खास अंदाज फैंस के लिए आइकॉनिक बन गया।
सलमान ने शाहरुख को खास अंदाज में किया बर्थडे विश
दरअसल, अभिनेता सलमान खान ने शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का नया गाना 'तू मिल जाए' अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया। इसके कैप्शन में सलमान ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे शाहरुख, हमेशा जवान रहो द किंग, ये मेरी दुआ है।' इस स्टोरी में अभिनेता सलमान खान ने शाहरुख खान को भी टैग किया था। सलमान खान के इस खास अंदाज के सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रहा है। जिसके बाद शाहरुख खान ने भी सलमान खान की बर्थडे विश का मजेदार रिप्लाई दिया।
शाहरुख खान रीशेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी
शाहरुख खान ने अभिनेता सलमान की स्टोरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर कर धन्यवाद किया और लिखा, 'आपने कहा बिना शर्ट के बॉडी अच्छी है सिर्फ इसलिए मेहनत की। लव यू भाई।' शाहरुख खान के इस मजेदार रिएक्शन को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और यह खूब वायरल भी हो रहा है। शाहरुख और सलमान की यह बॉन्डिंग फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस अभिनेता के स्टोरी के स्क्रीनशॉट्स लेकर शेयर कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म 'किंग'
बता दें कि अभिनेता शाहरुख खान के बर्थडे पर उनकी फिल्म 'किंग' का नया गाना 'तू मिल जाए' रिलीज किया गया है। इस गाने में शाहरुख और दीपिका की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं रिलीज होते ही गाने ने फैंस का दिल जीत लिया है। वहीं इस गाने को सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जा रहा है। 24 दिसंबर 2026 को यह फिल्म रिलीज हो रही है। इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रही हैं।
Find Us
Categories
बॉलीवुड हलचल
बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।

