Entertainment: Saif Ali Khan ने खोला अपनी Happy Marriage का राज, बोले- सारा Credit करीना कपूर को जाता है

अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को 13 साल हो गए हैं। ऑडियंस की नजरों में दोनों एक परफेक्ट और आइडियल कपल हैं। करीना और सैफ 13 साल की शादी के बाद भी एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

Bollywood Halchal Mar 11, 2026

अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को 13 साल हो गए हैं। ऑडियंस की नजरों में दोनों एक परफेक्ट और आइडियल कपल हैं। करीना और सैफ 13 साल की शादी के बाद भी एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। सैफ ने हाल ही में अपनी बहन सोहा अली खान से बातचीत करते हुए अपनी सक्सेसफुल शादी के बारे में बात की। अभिनेता सैफ ने बताया कि उनकी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी का पूरा क्रेडिट उनकी पत्नी करीना कपूर को जाता है। क्योंकि उनके आने के बाद अभिनेता की लाइफ बदल गई।


पुराने रिश्तों पर की बात

सैफ अली खान ने अपनी बहन सोहा अली खान से बात करते हुए कहा कि वह पुराने रिश्तों में खुश नहीं थे। अभिनेता ने माना कि आज वह एक खुशहाल रिश्ते में हैं। इससे पहले उनको ऐसा कोई रिश्ता नहीं मिला, जो स्थिर हो। इसके साथ ही सैफ ने करीना कपूर संग अपने रिश्तों पर भी बातें कीं। सैफ ने कहा कि करीना के आने से उनकी जिंदगी और हालात बदल गए।


करीना कपूर संग रिश्ता

अभिनेता ने कहा कि करीना की दयालुता और समझदारी के कारण यह रिश्ता खुशहाल बन पाया। कई बार रिश्ते में कुछ भावनात्मक पुराने अनुभव बीच में आ जाते हैं। ऐसे में आपका पार्टनर इन भावनाओं को समझने में मदद करता है। सैफ ने कहा कि रिश्तों में आजादी जितना जरूरी होती है, उतना ही प्यार और सम्मान भी जरूरी है। शादी सिर्फ दो लोगों के साथ में रहना नहीं बल्कि अपनापन और खास जुड़ाव भी इस रिश्ते को मजबूत रखने में मदद करता है।


रिश्ता हुआ मजबूत

अभिनेता सैफ अली खान ने आगे बोला कि करीना और उनका रिश्ता कोरोना के टाइम में काफी मजबूत हुआ। घर में रहकर उन्होंने एक शेड्यूल बना लिया था कि सप्ताह में 2-3 बार दोस्तों से बात करना। साथ में सोना-उठना और कोविड टाइम के साथ में कुकिंग भी करते थे। उस समय करीना काफी शांत और मजबूत रहीं। जिसको देखकर मेरी नजरों में करीना के लिए सम्मान बढ़ गया। करीना से पहले सैफ ने अमृता सिंह से शादी की थी। लेकिन यह शादी नहीं चल सकी और दोनों ने तलाक ले लिया।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g