सुशांत सिंह राजपूत के निधन से ठीक पहले रिया चक्रवर्ती ने एक पोस्ट वीडियो के जरिए कही थी यह बात

रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत बीते कुछ महीनों से डिप्रेशन और मेंटल ट्रामा से ग्रसित थे, जिसकी झलक हमें उनके आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में भी दिखाई देती हैं। सुशांत सिंह राजपूत के इस अचानक लिए फैसले ने सबको हैरान परेशान कर दिया है। देश के प्रधानमंत्री समेत सभी राजनीतिक दलों, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सभी देशवासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Bollywood Halchal Jun 15, 2020

 काफी कम वक्त में अपने दमदार प्रदर्शन और प्यारी मुस्कान से हर किसी का दिल जीतने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत सिंह राजपूत का 34 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने मुंबई स्थित बांद्रा वाले फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

उनके इस कदम से पूरा देश स्तब्ध है और बॉलीवुड इंडस्ट्री समेत उनके फैंस अभी तक सदमे में हैं कि ऐसा कैसे हो गया। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी मौत की वजह हैंगिंग/फांसी है, हालांकि अभी कुछ अंगों को फॉरेंसिक लैब में टेस्ट के लिए भेजा गया हैं।


रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत बीते कुछ महीनों से डिप्रेशन और मेंटल ट्रामा से ग्रसित थे, जिसकी झलक हमें उनके आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में भी दिखाई देती हैं। सुशांत सिंह राजपूत के इस अचानक लिए फैसले ने सबको हैरान परेशान कर दिया है। देश के प्रधानमंत्री समेत सभी राजनीतिक दलों, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सभी देशवासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

टेलीविज़न शो 'पवित्रा रिश्ता' में उनकी भूमिका के कारण लोकप्रिय हुए अभिनेता ने 2013 में 'काई पो छे' के साथ फ़िल्मों में अपना कदम रखा। मशहूर सुशांत सिंह राजपूत की फ़िल्मों में 'शुद्ध देसी रोमांस', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी ',' राब्ता ',' केदारनाथ 'और' सोनचिरैया' जैसी कई बड़ी फिल्में शामिल हैं। सुशांत आखिरी बाहर पर्दे पर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'छिछोरे' में दिखाई दिए थे।


रिया चक्रवर्ती ने क्या कहा

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन से कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला था, जिसमें उन्होंने लिखा था की, 'शूटिंग को बहुत ज्यादा मिस कर रही हूं, ओके बाय।' उन्होंने केवल इतना ही लिखा था। रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और समय-समय पर अपने वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। लेकिन उन्हें  भी कहां पता था कि कुछ समय बाद उन्हें इस दुखद समाचार का सामना करना पड़ सकता हैं।


हॉस्पिटल पहुंचीं रिया चक्रवर्ती


सुशांत सिंह राजपूत का शव कूपर हॉस्पिटल में रखा गया था जहां पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी उन्हें आखरी विदाई देने पहुंची। रिया चक्रवर्ती (रिया चक्रवर्ती) की फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह व्हाइट सूट पहने हुए, चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रही हैं। वीडियो में रिया चक्रवर्ती का चेहरा काफी मायूस सा नजर आ रहा है।

 

अफवाहों की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत रिया चक्रवर्ती को डेट करने वाले थे। कुछ दिन पहले सुशांत की उनके साथ वीकेंड और जिम की तस्वीरें भी सामने आईं थी। हालांकि उनके पिता ने बताया कि सुशांत इस साल नवंबर में शादी करने वाले थे, किससे करने वाले वाले थे यह उन्होंने नहीं बताया।


रिया चक्रवर्ती से होगी पूछताछ

 

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। एक्टर के मोबाइल रिकॉर्ड के मुताबिक उन्होंने अपनी आखरी कॉल रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी को किया था। लेकिन दोनों ने ही सुशांत कि कॉल नहीं उठाई थी। अब इस केस को आगे ले जाते हुए पुलिस इन दोनों से पूछताछ करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक 13 जून को रात 12 बजे के बाद सुशांत ने रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी को कॉल किया था, जिसका दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया। बता दें रिया चक्रवर्ती जानी-मानी मॉडल और एक्ट्रेस हैं। सुशांत संग उनके अफेयर की भी चर्चा थी। दोनों कुछ समय पहले वेकेशन पर भी साथ गए थे। वहीं महेश शेट्टी, सुशांत के साथ पवित्र रिश्ता सीरियल में काम कर चुके हैं। वे सुशांत के को-एक्टर और करीबी दोस्त भी थे।


सुशांत की एक्स मैनेजर दिश सलियन का निधन

 

अभी कुछ दिन पहले ही 8 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रहीं दिश सलियन ने मुंबई में एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। दिशा ने मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी थी। उन्हें बोरीवली के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उनकी आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। रिपोर्टों में कहा गया है कि जब वह आत्महत्या कर रही थी तब वह अपने मंगेतर के साथ थी। पुलिस ने उनके माता-पिता और मंगेतर का बयान दर्ज कर लिया है।


दिशा ने एक पीआर मैनेजर के रूप में शुरुआत की और एक सेलिब्रिटी मैनेजर बन गईं। वह मुंबई में रहती थी और बंटी सजदेह की कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड से जुड़ीं थी। सुशांत के अलावा दिशा सलियन ने भारती सिंह, रिया चक्रवर्ती और वरुण शर्मा जैसे अभिनेताओं के काम को भी मैनेज किया था।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g