Entertainment: ट्रोलिंग और 'शोर' से तंग आईं Rhea Chakraborty, Social Media से ब्रेक लेकर बयां किया दर्द

पिछले कुछ सालों में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की जिंदगी किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रही है। बाहर से हंसती-मुस्कुराती दिखने वाली रिया अंदर से काफी कुछ झेल रही हैं। इसकी झलक अब एक्ट्रेस की नई पोस्ट में देखने को मिल रही है।

Bollywood Halchal May 20, 2026

पिछले कुछ सालों में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की जिंदगी किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रही है। बाहर से हंसती-मुस्कुराती दिखने वाली रिया अंदर से काफी कुछ झेल रही हैं। इसकी झलक अब एक्ट्रेस की नई पोस्ट में देखने को मिल रही है। रिया ने अचानक से सोशल मीडया से दूरी बनाने का फैसला किया है। एक्ट्रेस का इमोशनल नोट पढ़कर उनके फैंस भी परेशान हो गए हैं। रिया ने साफ किया है कि वह लगातार लोगों की नजरों में रहने और शोर-शराबे से थक गई हैं। इसलिए वह कुछ समय अब खुद के साथ बिताना चाहती हैं।


सोशल मीडिया से दूर होंगी एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल और लंबा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में रिया ने बताया कि उनकी जिंदगी में काफी उथल-पुथल मची हुई है। लगातार शोर, स्क्रॉलिंग और चीजों को सही रखने की कोशिश उनको थका रही है। यही कारण है कि रिया चक्रवर्ती ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहने का फैसला किया है।


पोस्ट में क्या लिखा

रिया चक्रवर्ती ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह पिछले कुछ समय से खुद को मिस कर रही हैं। लगातार होने वाले शोर, स्क्रॉलिंग और चीजों को साथ बनाए रखने का प्रयास अब ज्यादा भारी लगने लगा है। वह ऐसी जगह होने को मिस करती हैं, जहां पर उनको कैप्चर न किया जाए, वह शांत रहने को मिस कर रही हैं। इसलिए वह कुछ समय के लिए पीछे हट रही हैं। जिससे कि थोड़ा स्लो हो सकें और गहरी सांस लेकर दोबारा रियल चीजों से कनेक्ट हो सकें। एक्ट्रेस ने लिखा कि वह पोस्ट करने की बजाय उन मोमेंट्स को जीना चाहती हैं।


मुश्किल दौर से गुजर रही एक्ट्रेस

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से एक्ट्रेस की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगे और सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया गया। यहां तक कि अभिनेत्री को जेल भी जाना पड़ा था। फिल्मों और लाइमलाइट से लंबे समय तक दूर रहने के बाद रिया ने धीरे-धीरे वापसी की। लेकिन अब एक्ट्रेस की पोस्ट से यह साफ लग रहा है कि वह खुद को कुछ समय देना चाहती हैं।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g