बॉलीवुड के महान अभिनेता रणवीर सिंह का आज है जन्मदिन, जानिए उनके जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्से

6 जुलाई 1985 को मुंबई में जन्में रणवीर सिंह एक मशहूर भारतीय अभिनेता है, उनको हिन्‍दी फिल्‍मों में अपने बेहतरीन अभिनय और अलग पहनावे के लिए जाना जाता है। फ़िल्म इंडस्‍ट्री में ऐसा माना जाता है कि वे सबसे ऊर्जावान अभिनेताओं में से एक हैं।

Bollywood Halchal Jul 06, 2020

6 जुलाई 1985 को मुंबई में जन्में रणवीर सिंह एक मशहूर भारतीय अभिनेता है, उनको हिन्‍दी फिल्‍मों में अपने बेहतरीन अभिनय और अलग पहनावे के लिए जाना जाता है। फ़िल्म इंडस्‍ट्री में ऐसा माना जाता है कि वे सबसे ऊर्जावान अभिनेताओं में से एक हैं। यह बात पर्दे पर भी बख़ूबी उनके अभिनय से भी दिखाई देता है। वे आज के समय में युवाओं के बीच बहुत चर्चित हो चुके हैं। उन्‍हें वर्तमान समय की युवा पीढ़ी बड़ी संख्‍या में फॉलो करती है।


रणवीर सिंह की शिक्षा

रणवीर सिंह की पढ़ाई एच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्‍स, मुंबई से हुई है इसके अलावा उन्‍होंने अमेरिका की इंडियाना विश्‍वविद्यालय से कला में स्‍नातक की डिग्री भी प्राप्‍त की है।


रणवीर सिंह का जीवन 

रणवीर सिंह का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम 'जगजीत सिंह' और माता का नाम 'अंजू सिंह' है। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम 'रीतिका' है। रणवीर सिंह  हमेशा से ही अभिनेता बनना चाहते थे परन्तु कॉलेज के दिनों में उन्हें लगा की अभिनय का ख्याल काफ़ी दूर की बात है और उन्होंने लेखन की ओर लक्ष्य केंद्रित किया। इंडियाना युनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री करते वक्त वह अभिनय की ओर आकर्षित हुए और वापस भारत में आने के बाद उन्होंने मुख्य किरदारों के लिए हिन्दी फ़िल्म उद्योग में ऑडिशन देने शुरू किए। 


2010 में सिंह ने यश राज फ़िल्म्स की नई फ़िल्म "बैंड बाजा बारात" के लिए ऑडिशन दिया और लीड रोल प्राप्त करने में सफल रहे। यह फ़िल्म रोमांस कॉमेडी शादियों के योजनाकारों पर आधारित थी जिसमें  रणवीर सिंह को एक पारंपरिक दिल्ली के लड़के 'बिट्टू' का किरदार निभाना था। फ़िल्म के रिलीज़ के बाद "बैंड बाजा बारात" हिट फ़िल्म साबित हुई और रणवीर को अपनी किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ फ़िल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


रणवीर सिंह की शादी 

साल 2018 में रणवीर सिंह ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से इटली के लेक कोम्‍बो में शादी की। रणवीर साल 2012 में आई अपनी फिल्‍म "गोलियों की रामलीला" की शूटिंग के दौरान दीपिका को अपना दिल दे चुके थे। 6 साल के लंबे लव रिलेशन के दौरान दोनों ने कई बार एक दूसरे से खुल कर प्‍यार का इज़हार किया था।


रणवीर सिंह की कॉन्ट्रोवर्सी

रणवीर सिंह का विवादों से तो पुराना नाता रहा है। फिर चाहे वो ऐब रोस्ट हो या टीवी पर आने वाले उनके विज्ञापन या उनके कपड़े। इन सभी की वजहों से वह हमेशा सुर्खियों में रहते है। आइये जानते है उनकी कुछ कॉन्ट्रोवर्सी


1) एक बार डेनमार्क की क्लोथिंग कंपनी जैक एंड जोन्स के लिए रणवीर ने एक ऐड शूट किया था, जिसमें उन्होंने डोंट होल्डबैक नाम के इस ऐड में रणवीर एक लड़की को अपने कंधे पर उठाए दिख रहे हैं। साथ ही लिखा है, "डोन्ट होल्डबैक टेक प्योर वर्क होम", जो महिलाओं पर आपत्तिजनक विज्ञापन था। इसकी वज़ह से वह काफ़ी विवाद में रहे।


2) जब रणवीर ने प्रियंका चोपड़ा को फ़िल्म 'दिल धड़केन दो' के सेट पर किस ब्लो किया था तो प्रियंका को यह इतना पसंद नहीं आया था। वह रणवीर के इस बर्ताव से वास्तव में नाराज हो गई थीं। इसके बाद उनके बीच सारी चीजें अच्छी तरह से नहीं गई। वे 'गुन्डे' के दौरान भी अच्छे टर्मस में नहीं थे। और आखिरकार 'बाजीराव मस्तानी' के बाद रणवीर ने यह अनाउस ही कर दिया कि वह प्रियंका के साथ अब काम नहीं करेंगे।


3) रणवीर जो भी करते हैं उसके बारे में हमेशा खुल के रहते हैं, फिर वो उनके किसी चक्कर से संबंधित या वन नाइट स्टैंड से हो। उनका यह कहना कि उनके पास कई वन नाइट स्टैंड हैं, उनको विवादों से घेर लिया था। जब उन्होंने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ ब्रेकअप किया था तो उन्हें बॉलीवुड का कैसानोवा मान लिया गया था। लोगों ने उनके बारे यह भी मानना शुरू कर दिया था कि इस अभिनेता के इंडस्ट्री में कई अफेयर्स होंगे।


4) जब एआईबी रोस्ट हुआ तो करण जौहर, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर, तीनों मुश्किल में पड़ गए। जब वे मंच पर थे तो उन्होंने निश्चित रूप से सभी का मजाक उड़ाया था, लेकिन बाद में इस्तेमाल किए गए अपशब्दों और अस्वीकार्य हास्य के वज़ह से उन्हें मुसीबत का सामना करना पड़ गया था और उन्हें कानूनी जटिलताओं से भी गुजरना पड़ा था।


5) जब रणवीर को रूपा विज्ञापन में दिखाया गया था तो विजुअल्स पर यकीन करना बड़ा मुश्किल था। उन्हें एक शार्क से एक लड़की को बचाने के लिए समुद्र में गोता लगाते हुए दिखाया गया था। उन्हें शार्क से लड़ते हुए दिखाया गया था। शार्क को रबर से बनाया गया था लेकिन 'पेटा' ने इस मुद्दे के खिलाफ आवाज उठाई थी ।


6) सलमान खान की फ़िल्म 'एक था टाइगर' बहुत अच्छा कर रही थी। लेकिन रणवीर को इस पर भी कुछ और ही कहना था। उन्होंने फिल्म को 'बोर' कहा था जिसके बाद सलमान भाईजान के प्रशंसक उनसे नाराज़ हो गए और इस वज़ह से वह विवादों में घिर गए थे।


रणवीर सिंह की फ़िल्में

बैंड बाजा बारात(2010), लेडीज़ वर्सेज रिक्की बहल(2011), बॉम्बे टॉकीज़(2013), लूटेरा(2013), गोलियों की रासलीला रामलीला(2013), गुंडे(2014), फाइंडिंग फैनी (2014), किल दिल(2014), हे ब्रो(2015), दिल धड़कने दो(2015), बाजीराव मस्तानी (2015), बेफिक्रे(2016), पद्मावत(2018), तीफा इन ट्रबल(2018), सिंम्बा(2018) और गली बॉय (2019)।


रणवीर सिंह के अवार्ड्स

रणवीर सिंह को फ़िल्म फेयर अवार्ड,

स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स, स्टारडस्ट अवॉर्ड, 

ज़ी सिने अवॉर्ड्स,

इंडियन फ़िल्म इंटरनेशनल अवॉर्डस,

दादा फालके अवॉर्ड अदि अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g