Priyanka Chopra Post: बेटी संग सुपर मून की तलाश में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की तस्वीरें
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल में से एक हैं। साल 2022 में कपल ने अपने पहले बच्चे मालती मैरी का स्वागत किया था। फिलहाल यह कपल पेरेंट्स बनने को आनंद उठा रहा है। वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने और अपने परिवार की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी बेटी मालती के साथ लंदन की सड़कों पर टहलते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।
एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर
दरअसल, एक्ट्रेस ने बीते बुधवार को इंस्टाग्राम पर बेटी मालती मैरी के साथ एक नई तस्वीर शेयर की है। जिसमें प्रियंका और बेटी मालती सुपर मून की घटना का अनुभव करने के लिए रात में सड़क पर निकली थीं। तस्वीरों को देखने से लग रहा है कि निक जोनस ने प्रिय़ंका और बेटी मालती की फोटो क्लिक की है। क्योंकि फोटो में पीसी और मालती कैमरे की तरफ पीठ किए हुए हैं। एक्ट्रेस ने बेटी को गोद में ले रखा है। प्रियंका सफेद ट्रैक सूट में बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। वहीं उनकी बेटी मालती ने पिंक कलर का विंटर हुडी पहना था।
'सुपरमून की तलाश'
पहली तस्वीर में प्रियंका की बेटी मालती को चंद्रमा की तरफ इशारा करते हुए देखा जा सकता है। वहीं प्रियंका बेटी की तरफ प्यार से देखती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में 'सुपरमून की तलाश' लिखा है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर चंद मिनटों में ही वायरल हो गई। फैंस पीसी की तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इससे पहले निक जोनस ने जुलाई महीने के अपने बेहतरीन पलों की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं। जिसमें वह पत्नी प्रियंका और बेटी मालती के साथ इंज्वॉय करते नजर आए थे।
Find Us
Categories
बॉलीवुड हलचल
बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।