Bollywood: Mannara Chopra के पिता के निधन पर Priyanka Chopra ने जताया दुख, बदहवास हालत में दिखी एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन हो गया है। जिसके बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते फूफाजी रमन राय हांडा के निधन पर दुख जताया है। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उनको श्रद्धांजलि दी है। वहीं प्रियंका के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने भी निधन पर श्रद्धांजलि जी है। सोमवार देश शाम को मन्नारा चोपड़ा द्वारा यह दुखद खबर शेयर की गई थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि बीमारी के चलते उनके पिता का निधन हो हया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। इस घटना के बाद चोपड़ा परिवार में दुख की लहर दौड़ गई।
शेयर की पोस्ट
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए फूफाजी को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'आप हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। आराम से रहें रमन अंकल (फूफाजी)।' प्रियंका चोपड़ा के अलावा उनके छोटे भाई सिद्धार्थ ने भी उनको श्रद्धांजलि दी है। वहीं उन्होंने पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-पोस्ट किया है। वहीं साथ में कैप्शन दिया है, 'आपकी बहुत याद आएगी रमन अंकल।' इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी ड्रॉप किया है।
इससे पहले मन्नारा की कजिन बहन मीरा चोपड़ा ने हैरानी जताई थी। एक इंटरव्यू के दौरान मीरा चोपड़ा ने बताया कि उनको अंकिता लोखंडे के पिता विक्की जैन से पता चला कि मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का निधन हुआ है। एक्ट्रेस ने कहा कि जब वह अंदर थीं, तो विक्की जैन ने बताया। मीरा ने कहा कि उनको पता था कि अंकल हॉस्पिटल में एडमिट हैं, लेकिन इतना सीरियस होगा, ये नहीं पता था।
परेशान दिखीं मन्नारा
बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट से मन्नारा चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उनको बदहवास हालत में देखा जा सकता है। वहीं मन्नारा के साथ उनकी बहन मिताली चोपड़ा भी हैं। मन्नारा की आंखों में आंसू देखे जा सकते हैं। एक्ट्रेस के पिता रमन राय हांडा कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
Find Us
Categories
बॉलीवुड हलचल
बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।