पवन सिंह के नए होली सॉन्ग ने मचाया धमाल, अंजना सिंह के साथ किया ज़बरदस्त डांस

हाल ही में पवन सिंह का नया होली सॉन्ग लॉन्च हुआ है। इस गाने ने रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। लोग इस सॉन्ग को बहुत पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर यह गाना ट्रेंड कर रहा है। इस सॉन्ग का नाम 'घासाई रंग सगरी' है।

Bollywood Halchal Mar 06, 2021

भोजपुरी इंडस्ट्री में पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह अपने गानों से सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं। हाल ही में पवन सिंह का नया होली सॉन्ग लॉन्च हुआ है। इस गाने ने रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। लोग इस सॉन्ग को बहुत पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर यह गाना ट्रेंड कर रहा है। इस सॉन्ग का नाम 'घासाई रंग सगरी' है। यह गाना इतना जबरदस्त है कि रिलीज होने के महज दो दिन के अंदर इसे 56 लाख व्यूज़ मिल चुके हैं।  


इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है। इस गाने में पवन के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह भी हैं। इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। गाने में दोनों रोमांटिक अंदाज में होली खेलते नज़र आ रहे हैं और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा रहे हैं। यह गाना आते ही सुपहरिट हो गया है। इस गाने के बोल अर्जुन अकेला ने लिखे हैं और इसका संगीत छोटू रावत ने दिया है। गाने को राहुल यादव ने कोरियाग्राफ किया है और इसके वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित है। यह गाना दो दिन पहले वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च हुआ है।


पवन सिंह ने भी इतने कम वक्त में गाने को इतने ज्यादा व्यूज मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस गाने का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "यूट्यूब पर एक दिन में पांच लाख से ज्यादा व्यूज। जय माता दी।" वहीं, अंजना ने भी अपने प्रशंसकों द्वारा गानों पर दिए गए प्यार को साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, "आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।"


वर्क फ्रंट की बात करें तो पवन को आखिरी बार घातक मूवी में डेब्यू एक्ट्रेस सहर अफ्शा के साथ देखा गया था। पवन सिंह के करियर की शुरुआत 1997 में की थी। लेकिन साल 2008 में पवन सिंह के गाने 'लॉलीपॉप लागेलु' ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। इस गाने के रिलीज के बाद यह गाना हर शादी-पार्टी में बजने लगा।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g