Parineeti Chopra ने शादी का चूड़ा पहन शेयर की बोल्ड फोटो, स्विमिंग पुल में दिखी एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को इंडस्ट्री में काफी समय बीत चुका है। हांलाकि एक्ट्रेस के खाते में ज्यादा हिट फिल्में नहीं आई हैं। लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं है। पिछले महीने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ शादी की है।

Bollywood Halchal Oct 18, 2023

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को इंडस्ट्री में काफी समय बीत चुका है। हांलाकि एक्ट्रेस के खाते में ज्यादा हिट फिल्में नहीं आई हैं। लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं है। पिछले महीने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ शादी की है। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी काफी सुर्खियों में रही थी। दोनों की शादी की फोटोज ने काफी सुर्खियां बटोरी है। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी एक ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है। वहीं परिणीति ने जो कैप्शन लिखा है वह लोगों का ध्यान खींच रहा है।


एक्ट्रेस ने दिखाई अपनी ग्लैमरस झलक

सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से परिणीति चोपड़ा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस पूल में नजर आ रही हैं और परिणीति ने स्विमसूट पहना हुआ है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी शादी वाला पिंक चूड़ा भी पहन रखा है। एक्ट्रेस की तस्वीर को लेकर लोग हनीमून की कयासबाजी करें, इससे पहले ही एक्ट्रेस ने कैप्शन से सब क्लियर कर दिया। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि वह हनीमून पर नहीं है। यह तस्वीर उनकी ननद ने खींचा है। एक्ट्रेस ने हैशटैग में गर्ल्सट्रिप लिखा है। बता दें कि अपने ससुराल वालों के साथ परिणीति मालदीव वेकेशन पर पहुंची हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंदर किनारे की तस्वीरें शेयर की हैं। 


परिणीति साड़ी पहनकर रैंप पर बिखेरा जलवा

हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने दिल्ली में लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने साड़ी पहनी थी। साख ही मांग में सिंदूर और हाथ में चूड़ा नजर आया था। इस लुक में एक्ट्रेस को देख लोगों की निगाहें उनपर टिक गईं। वहीं सोशल मीडिया पर रैंप वॉक के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g