Parineeti Raghav Chaddha Son Name: न्यूली पेरेंट परिणीति और राघव ने 1 महीने बाद दिखाई बेटे की झलक, रखा यूनिक नाम

न्यू पेरेंट्स बने कपल परिणीत और राघव ने अपने लाडले की पहली फोटो शेयर की है और साथ ही कपल ने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि परिणीति और राघव ने अपने बच्चे का नाम अपने नाम के कॉम्बिनेशन पर रखा है। जिसका अर्थ है जल और पानी।

Bollywood Halchal Nov 20, 2025

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया है। ऐसे में अब एक महीने के लंबे इंतजार के बाद कपल ने अपने लाडले की पहली झलक दिखाई है। न्यू पेरेंट्स बने कपल ने अपने लाडले की पहली फोटो शेयर की है और साथ ही कपल ने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि परिणीति और राघव ने अपने बच्चे का नाम अपने नाम के कॉम्बिनेशन पर रखा है। जिसका अर्थ है जल और पानी।


एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बेटे के जन्म को एक महीना हो चुका है। एक्ट्रेस ने 19 अक्तूबर को बेटे को जन्म दिया था। वहीं बेटे के जन्म के एक महीने बाद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की पहली फोटो शेयर की है। उन्होंने इस पल को साझा करने के साथ ही लाडले की झलक भी दिखाई है। इस फोटो में कपल को बेटे के नन्हें पैरों को चूमते देखा जा सकता है। वहीं दूसरी तस्वीर में न्यूली पेरेंट्स ने लाडले के हाथों को प्यार से पकड़ रखा है। हालांकि इस तस्वीरों में कपल ने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। लेकिन अपने लाडले के नाम का खुलासा जरूर किया है।


परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बेटे का नाम

परिणीती और राघव ने बेटे की पहली झलक की तस्वीर शेयर करने के साथ ही नाम का भी खुलासा कर दिया है। कपल ने अपने लाडले का नाम नीर रखा है। उन्होंने फोटोज शेयर करने के साथ लिखा, 'जलस्य रूपं, प्रेमस्य स्वरूपं- तंत्र एव नीर।' हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद से शांति मिली है। हमने अपने बेटे का नाम नीर रखा है। जिसका अर्थ है, दिव्य, शुद्ध और असीम। कपल की यह पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। बॉलीवुड के कई स्टार्स के कपल को कमेंट कर बधाई दी है।


वहीं फैंस को भी परिणीति चोपड़ा के बेटे का नाम काफी ज्यादा पंसद आया है। लोग कपल के बेटे के नाम की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इतना सुंदर नाम और डिस्क्रिप्शन।' इस तरह लोग तस्वीरों पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। अगस्त के महीने में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। जिसके बाद 19 अक्तूबर को परिणीति ने बेटे को जन्म दिया था। वहीं परिणीति और राघव ने 17 सितंबर 2023 में शादी की थी।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g