Bollywood Gossip: पंचायत 3 की स्क्रीनिंग में शॉर्ट्स पहनने पर नीना गुप्ता हुईं ट्रोल, जानिए फैंस ने कैसे बंद की बोलती

बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री नीना गुप्ता अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर नीना गुप्ता पंचायत 3 के साथ प्रधान जी मंजू देवी बनकर दर्शकों के बीच दस्तक दे चुकी हैं। लेकिन सीरीज की स्क्रीनिंग के दौरान ट्रोलर्स ने उन्हें एज शेम किया।

Bollywood Halchal May 28, 2024

बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री नीना गुप्ता अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर नीना गुप्ता पंचायत 3 के साथ प्रधान जी मंजू देवी बनकर दर्शकों के बीच दस्तक दे चुकी हैं। दर्शकों को पंचायत 3 का बेसब्री से इंतजार था, जोकि अब खत्म हो चुका है। दर्शक अब इस चर्चित और सफल सीरीज के तीसरे सीजन का लुत्फ प्राइम वीडियो पर उठा सकते है। वहीं इस सीरीज के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी।

 

इस दौरान नीना अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आईं। एक्ट्रेस स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रही थीं। इस खास कार्यक्रम के लिए उन्होंने व्हाइट को-ऑर्ड सेट पहना था। जिसके वह कूल लग रही थीं। लेकिन नीना गुप्ता का यह अंदाज कुछ दर्शकों को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने एक्ट्रेस को एज शेम करना शुरूकर दिया।


नीना गुप्ता के सपोर्ट में आए फैंस

नीना गुप्ता के इस लुक पर कुछ यूजर्स ने उनके कपड़ों को लेकर निशाना साधने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर नई यूजर्स ने नीना के लुक को लेकर भद्दी टिप्पणी की। किसी ने अभिनेत्री को बुड्ढी कहा तो किसी ने उनको उर्फी जावेद की नानी बताया। तो वहीं उनके फैंस को ट्रोल्स के यह कमेंट बर्दाश्त नहीं हुए तो वह एक्ट्रेस के सपोर्ट में आ गए और ट्रोल्स की बोलती बंद कर नीना गुप्ता की खूब तारीफें की।


फैंस ने ट्रोल्स की लगाई क्लास

एक्ट्रेस के फैंस ट्रोल्स के कमेंट्स देख उन्हें 'जलनखोर' और 'बिना काम का' बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वो एक स्वस्थ और खुश महिला है। तो वहीं अन्य यूजर ने लिखा कि 'लोगों को इतनी जलन क्यों हो रही है? तुम लोगों के बाप का क्या जाता है, उन्हें खुश रहने दो। वहीं पंचायत 3 की बात करें इस सीरीज में नीना गुप्ता के अलावा जीतेंद्र कुमार, चंदन रॉय, फैसल मलिक, रघुवीर यादव, सुनीता राजवार, अशोक पाठक, सानविका और दुर्गेश कुमार भी अहम भूमिका में हैं।



Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g