आखिर क्यों शिल्पा शेट्टी ने मां बनने के लिए लिया सेरोगेसी का सहारा

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति राज कुंद्रा के घर 15 फरवरी को एक नन्ही परी आई है, उन्होंने अपनी नन्ही बेटी को ''जूनियर एसएसके'' का टैग दिया। शिल्पा ने अपनी बेटी का नाम समिशा शेट्टी कुंद्रा रखा है। आपको बता दें कि शिल्पा नें सेरोगेसी के जरिए बेटी को जन्म दिया है।

Bollywood Halchal Feb 25, 2020

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी दोबारा मां बनीं हैं। आपको बता दें अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति राज कुंद्रा के घर 15 फरवरी को एक नन्ही परी आई है, उन्होंने अपनी नन्ही बेटी को 'जूनियर एसएसके' का टैग दिया। शिल्पा ने अपनी बेटी का नाम समिशा शेट्टी कुंद्रा रखा है। आपको बता दें कि शिल्पा नें सेरोगेसी के जरिए बेटी को जन्म दिया है। शिल्पा से पहले शाहरूख खान, एकता कपूर जैसे कई स्टार्स सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बन चुके हैं।

अपने सेशल मीडिया अकाउंट पर समिशा की तस्वीर साझा करते हुए शिल्पा ने लिखा, "समिशा शेट्टी कुंद्रा। घर में जूनियर एसएसके का स्वागत है। संस्कृत में 'सा' का अर्थ 'पाना' होता है, और रूसी में 'मिशा' का अर्थ 'कोई भगवान जैसा' होता है। शिल्पा ने आगे लिखा, आप इस नाम को हमारी देवी लक्ष्मी का नाम दे सकते हैं, जिसने हमारे परिवार को पूरा कर दिया। आपको बता दें कि शिल्पा और राज का एक बेटा भी है, जिसका नाम वियान राज कुंद्रा है। वियान राज का जन्म मई 2012 में हुआ था।

शिल्पा के घर नन्ही परी के आने के बाद एक बार फिर इस बात पर बहस छिड़ गई है कि सेरोगेसी है क्या और किन स्वास्थ्य समस्याओं में यह एक अच्छा ऑप्शन है। तो इसलिए आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे सेरोगेसी से जुड़ी सारी बातें।

क्या है सेरोगेसी ?

सेरोगेसी बच्चे पैदा करने की एक नई तकनीक है। इस तकनीक में माता या पिता किसी की भी शारीरिक कमजोरी की वजह से यदि उन्हे बच्चा पैदा करने में परेशानियां हो रही हैं तो वे इसका सहारा ले सकते हैं। आपको बता दें कि सेरोगेसी में किसी महिला की कोख को किराये पर लिया जाता है। कोख किराए पर लेने के बाद आईवीएफ के जरिए शुक्राणु को कोख में प्रतिरोपित किया जाता है। जो महिला किसी दंपत्ति के बच्चे को अपनी कोख में पालती है उसे सेरोगेट मदर कहा जाता है। सरोगेट मदर को प्रेग्नेंसी के दौरान अपना ध्यान रखने और मेडिकल जरूरतों के लिए पैसे दिए जाते हैं।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g