जानिए क्यों महेश भट्ट हमेशा से रहे हैं विवादों से घिरे

महेश भट्ट आज के दिनों में भी सुर्खियां बटोर रहे है। उनका चर्चा में होने का कारण उनकी फिल्म 'सडक २'और सुशांत सिंह राजपूत केस है और भी बहुत सारे ऐसे काम जोकी महेश भट्ट को सुर्खियों में रखते है। महेश भट्ट का इन सब से पुराना नाता माना जाता है।

Bollywood Halchal Aug 31, 2020

महेश भट्ट की जिंदगी विवादो से घिरी रही हैं।महेश भट्ट कुछ न कुछ ऐसा काम करते रहते है जिनकी वजह से वो हमेशा सुर्खियों में रहते है। महेश भट्ट आज के दिनों में भी सुर्खियां बटोर रहे है। उनका चर्चा में होने का कारण उनकी फिल्म 'सडक २'और सुशांत सिंह राजपूत केस है और भी बहुत सारे ऐसे काम जोकी महेश भट्ट को सुर्खियों में रखते है। महेश भट्ट का इन सब से पुराना नाता माना जाता है। पहले भी अपने बयानों और अपनी फिल्म को लेकर विवादो से घिर चुके है। आइए जानते हैं महेश भट्ट कि जिंदगी से जुड़े कुछ अनोखे किससे।


1.परवीन बॉबी के साथ रिलेशनशिप


परवीन बॉबी के साथ अपने रिश्ते को लेकर महेश भट्ट पहले काफी सुर्खियों में रह चुके है। अपने टाइम की सबसे फेमस और सबसे सुंदर एक्ट्रेसेस परवीन बॉबी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती थी। जब महेश भट्ट उनके साथ रिश्ते में थे तो वह शादीशुदा और एक बच्चे की मां थी बावजूद इसके वह परवीन के साथ रिलेशनशिप में आए और इस रिश्ते को बनाए रखा परवीन बॉबी बाद में मानसिक रूप से बीमार हो गई थी और बाद में महेश भट्ट के साथ उनका रिश्ता भी खत्म हो गया। उस समय भी महेश भट्ट काफी चर्चा में रहे थे।


2.पूजा भट्ट के साथ फोटोशूट


अपनी बेटी पूजा भट्ट के साथ फोटोशूट के कारण भी महेश भट्ट काफी सुर्खियों में आए थे उन्होंने फिल्म की मैगजीन के लिए पूजा भट्ट के साथ फोटोशॉप कराया था। इस फोटोशूट में मैगजीन के कवर पेज पर छपी फोटो में महेश भट्ट पूजा भट्ट को किस करते हुए नजर आ रहे थे। उस समय तो महेश भट्ट ने यह भी बोल दिया था कि अगर पूजा उनकी बेटी नहीं होती तो वे उनसे शादी कर लेते इसी बयान के बाद महेश भट्ट काफी सुर्खियों में आ गए थे। लोग और मीडिया दोनों ही उन पर तरह-तरह के सवालों से निशाना साध रहे थे।


3.कंगना रनौत ने लगाया बड़ा आरोप


बॉलीवुड की सबसे बड़बोली कहें या सच बोलने वाले एक्ट्रेसेस कंगना रनौत महेश भट्ट पर अक्सर हमला करती रहती हैं। कंगना ने महेश भट्ट के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म गैंगस्टर से बॉलीवुड में कदम रखा था। कुछ टाइम पहले कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली ने यह आरोप लगाया था कि 2006 में वह लम्हे की स्क्रीनिंग के दौरान महेश भट्ट ने कंगना के साथ बेहद दुर्व्यवहार किया था। महेश भट्ट ने गुस्से में कंगना की तरफ जूता भी फेंक कर मारा था जिसके बाद कंगना बुरी तरह रोई थी, यही कारण है कि महेश भट्ट कंगना के बयान के बाद सुर्खियों में रहे।


4.रिया के कारण सवालों से घिरे महेश भट्ट


फिलहाल महेश भट्ट एक बार फिर सुर्खियों में है उसका सबसे बड़ा कारण है सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को लेकर भी महेश भट्ट पर सवाल उठाए जा रहे है। रिया और उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार सवाल पर सवाल उठ रहे हैं। इसको लेकर महेश भट्ट की काफी बुराई हो रही है यहां तक कि इसका असर महेश भट्ट की आने वाली फिल्म सड़क 2 पर भी बहुत बुरा पड़ा हैं। सड़क 2 का ट्रेलर आते ही लोगों का इस पर गुस्सा फूट पड़ा और यूट्यूब पर दुनिया की दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा डिसलाइक की जाने वाली वीडियो बन गई। महेश भट्ट की इस फिल्म में आलिया भट्ट, आदित्य राय कपूर, संजय दत्त जैसे सितारे है और यह फिल्म 28 अगस्त को हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है।





Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g