जानिए बॉलीवुड कौन सी टॉप 10 हीरोइन हैं सबसे अमीर

बॉलीवुड की बात करें तो इंडस्ट्री में यह बहस सबसे पुरानी है कि अभिनेताओं के मुकाबले अभिनेत्रियों को हमेशा कम फीस दी जाती है। इसके बाद भी कई अभिनेत्रियां आज अपने काम के बल पर शीर्ष पर पहुंच गई है और बहुत अमीर भी है।

Bollywood Halchal Aug 10, 2020

बॉलीवुड की बात करें तो इंडस्ट्री में यह बहस सबसे पुरानी है कि अभिनेताओं के मुकाबले अभिनेत्रियों को हमेशा कम फीस दी जाती है। इसके बाद भी कई अभिनेत्रियां आज अपने काम के बल पर शीर्ष पर पहुंच गई है और बहुत अमीर भी है। तो आज हम इस बॉलीवुड गपशप में आपको बताएंगे टॉप - 10 हीरोइन के बारे में जो आज मिलींनियर हैं।


1.दीपिका पादुकोण- तो सबसे पहले बात करते हैं दीपिका पादुकोण की जोकि बॉलीवुड की अभिनेत्री है। दीपिका भारतीय फिल्मों की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती है। इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कन्नड़ की एक फिल्म 'ऐश्वर्या' से की थी, इनकी हिंदी फिल्मों में 'ओम शांति ओम'की सबसे पहली फिल्म थी। जिसमें उनके साथ काम करने वाले अभिनेता शाहरुख खान थे। यह उनकी पहली हिट फिल्म साबित हुई जिसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला। दीपिका पादुकोण मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस के लिस्ट में चौथे स्थान पर है और सबसे अमीर अभिनेत्री भी है।


2.प्रियंका चोपड़ा- अब बात करते हैं प्रियंका चोपड़ा की जोकि निक जॉन्स की पत्नी बन चुकी है। प्रियंका चोपड़ा फिल्मों में आने से पहले एक सफल मॉडल भी रही है। प्रियंका ने मिस वर्ल्ड 2000 का ताज अपने नाम किया था। अमेरिकन फेमस टेलिविजन शो कॉन्टिनको में अपने बेहतरीन एक्टिंग अंदाज से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'हीरो लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' थी। उन्होंने बॉलीवुड में काफी अच्छा करियर बनाया है और अब वह रिचेस्ट बॉलीवुड अभिनेत्रियों में दूसरे स्थान पर है।


3.माधुरी दीक्षित- माधुरी दीक्षित अच्छी डांसर, अच्छी अभिनेत्री दोनों ही रही हैं। माधुरी दीक्षित भारतीय फिल्मों की जान और एक सबसे मशहूर बहुमुखी अभिनेत्री रही है जो अपनी एक्टिंग और डांस के लिए हमेशा ही सुर्खियों में बनी रही है। उनका कई सारी फिल्मों में डांस देखकर लोग उनके दीवाने ही हो गए। उनकी पहली हिंदी डेब्यु फिल्म 'अबोध' थी। वह भारत की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में तीसरे स्थान पर है।


4.ऐश्वर्या राय बच्चन- ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मॉडलिंग के साथ की, मॉडलिंग में इनका करियर बेहद सफल रहा। ऐश्वर्या रॉय सन 1994 में मिस वर्ल्ड भी रह चुकी हैं। ऐश्वर्या राय अपने एक्टिंग के साथ ही अपनी खूबसूरती के लिए भी विश्व में बेहद प्रसिद्ध है। इनकी पहली डेब्यू हिंदी फिल्म 'और प्यार हो गया' थी, यह फिलहाल अभिषेक बच्चन की पत्नी है।


5.प्रीति जिंटा- प्रीति जिंटा अपनी क्यूटनेस के लिए शुरू से ही फेमस रही है। इनकी स्माइल और इनकी आंखों पर लाखों लोग फिदा है। प्रीति जिंटा की पहली डेब्यु फिल्म 'दिल से' थी जिसमें उनके साथ अभिनेता शाहरुख खान थे। उन्होंने कई विज्ञापनों में भी काम किया है, साथ ही साथ इन्होंने कई बड़ी कंपनियों में अपना निवेश भी किया है। प्रीति जिंटा आईपीएल टीम किंग्स11 पंजाब की सह मालकिन भी है। प्रीति जिंटा सबसे अमीर अभिनेत्रियों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर है और सबसे क्यूट अभिनेत्रियों में उनका का नाम गिना ही जाता है।


6.विद्या बालन


विद्या बालन भी बॉलीवुड का एक बेहद चर्चित चेहरा है। विद्या बालन फिल्मों में आने से पहले टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी है। उनका सबसे लोकप्रिय धारावाहिक 'हम पांच' रहा है, इनकी पहली डेब्यू फिल्म भालो थेको थी जोकि एक बंगाली फिल्म थी। विद्या बालन की पहली बॉलीवुड फिल्म 'परिणीता' थी। लेकिन फ़िल्म 'डर्टी पिक्चर' इनके कैरियर को एक नई ऊंचाई पर ले कर गई। इस फ़िल्म में शानदार अभिनय के लिए विद्या बालन को पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


7.अनुष्का शर्मा


अनुष्का शर्मा एक बेहद टैलेंटेड अभिनेत्री हैं,पहले फिल्मों में आने से पहले वे एक सफल मॉडल रह चुकी हैं, इन्होंने कई बड़े फ्रेंड्स के लिए मॉडलिंग की है। इनकी पहली फिल्म यशराज की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी थी' जोकि एक बेहद सुपरहिट फिल्म रही, इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान ने काम किया था। यह सबसे अमीर अभिनेत्रियों में सातवें स्थान पर आती है।


8.अमृता राव


अमृता राव अपनी सादगी के लिए भारतीय फिल्मों में हमेशा ही चर्चा में रही हैं। अमृता राव बेहद सिंपल और सुंदर दिखने वाली हीरोइन है।उन्होंने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत अपनी सबसे पहली फिल्म 'अब के बरस' से कि, 'विवाह' इन की अब तक की सबसे चर्चित फिल्मों में से रही है जोकि आज भी लोगों के द्वारा पसंद की जाती है।


9. काजोल


काजोल भारतीय फिल्मों की एक बेहद सफल अभिनेत्री रही है, उन्होंने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी काफी लोकप्रियता कमाई है।इन्होंने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत पहली फ़िल्म 'बेखुदी' से की। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' इन की सबसे सफल फिल्म रही है। इस फ़िल्म ने काजोल को सब की पसंदीदा अभिनेत्री बना दिया था। काजोल सबसे अमीर अभिनेत्रियों में 9वें स्थान पर आती हैं।


10.सोनम कपूर अहूजा


सोनम कपूर अहूजा मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की बेटी है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'सांवरिया' से की थी जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर ने काम किया। 'नीरजा' सोनम कपूर की अब तक की सबसे लोकप्रिय फिल्म है जिसने इन्हें सबसे अधिक प्रसिद्धि दिलाई। इन्हें दसवें नंबर पर सबसे अमीर हीरोइनों में गिना जाता है।


यह थी बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियां, ऐसी ही बॉलीवुड से जुड़े चटपटी बातों या खबरों को जानने के लिए जुड़े रहे बॉलीवुड हलचल के साथ। 





Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g