इस एक्टर को स्कूल में था श्रद्धा पे क्रश, जानें ऐसी ही दिलचस्प बातें

स्कूल में टाइगर श्रॉफ को श्रद्धा कपूर पर क्रश था लेकिन कभी उन्होंने अपनी फीलिंग श्रद्धा को नहीं बताई। लेकिन स्कूल में श्रद्धा को कोई और पसंद था। एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा ने बताया था कि उनका पहला क्रश उनका क्लासमेट था और वे उस वक्त फर्स्ट स्टैंडर्ड में पढ़ती थीं।

Bollywood Halchal Mar 03, 2021

अपनी चुलबुली हंसी और खास अंदाज़ से लाखों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का आज बर्थडे है। आइए श्रद्धा के बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -  

 

श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च, 1987 को मुंबई में हुआ था। श्रद्धा मशहूर बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर की बेटी हैं। श्रद्धा की माँ शिवांगी कोल्हपुरे मराठी हैं। श्रद्धा ने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से पढ़ाई की थी। जिसके बाद वे अमेरिकन स्‍कूल ऑफ बॉम्‍बे गईं, जहाँ एक्ट्रेस आथिया शेट्टी और एक्टर टाइगर श्रॉफ उनके क्लासमेट थे। स्कूल में टाइगर श्रॉफ को श्रद्धा कपूर पर क्रश था लेकिन कभी उन्होंने अपनी फीलिंग श्रद्धा को नहीं बताई। लेकिन स्कूल में श्रद्धा को कोई और पसंद था। एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा ने बताया था कि उनका पहला क्रश उनका क्लासमेट था और वे उस वक्त फर्स्ट स्टैंडर्ड में पढ़ती थीं।


श्रद्धा ने 2010 में फिल्म 'तीन पत्ती' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में श्रद्धा की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई और उन्हें फिल्म फेयर का न्यू कमर अवॉर्ड का नोमिनेशन भी मिला था। इसके बाद वे फिल्‍म 'लव का दि एंड' में नज़र आईं। हालाँकि, इन दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं रहा। इसके बाद श्रद्धा ने महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी ' में काम किया। फिल्म का म्यूजिक सुपरहिट रहा और इस फिल्म से श्रद्धा रातोंरात स्टार बन गई। इस फिल्म में श्रद्धा ने आरोही के किरदार में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्‍होंने एक विलन, हैदर, एबीसीडी 2, बागी, अ फ्लाइंग जट, हाफ गर्लफ्रैंड, और स्‍त्री जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।

 

श्रद्धा एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ डांसिंग और सिंगिंग का टैलेंट भी रखती हैं। वरुण धवन के साथ मूवी 'स्ट्रीट डांसर 3D' में उन्होंने अपने डांसिंग टैलेंट से सबको हैरान कर दिया था। इसके साथ ही श्रद्धा के कई सिंगिंग वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए हैं। 

 

जल्द ही श्रद्धा लव रंजन द्वारा निर्देशित फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g