जानिए ऐसे 5 शानदार रेस्टोरेंट जिनके मालिक हैं बॉलीवुड के बड़े सितारे

बॉलीवुड के कई ऐसे अभिनेता हैं जिनके राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई समेत कई जगहों पर आलीशान होटल हैं। इन आलीशान होटलों में बॉलीवुड के सितारों का खासा पैसा लगा होता है। अमूमन इन होटलों के मालिकाना हक के बारे में हर किसी को जानकारी नहीं होती

Bollywood Halchal Aug 10, 2020

बॉलीवुड कलाकारों की आय स्रोत की शाखाएं अनेकों दिशा में फैली हुई होती हैं।अभिनय और बिजनेस अभिनेताओं के लिए सिक्के के दो पहलू होते है।होटल चलाना अभिनेताओं का सबसे पसंदीदा व्यवसाय होता है। बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकार अपने अभिनय के दम पे करोड़ों रुपये कमा लेते हैं, ऐसे भी अभिनेता हैं जो सिर्फ अभिनय के बल पर नहीं बल्कि अन्य बिजनेस के जरिए भी खूब पैसा कमाते हैं। बॉलीवुड के कई ऐसे अभिनेता हैं जिनके राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई समेत कई जगहों पर आलीशान होटल हैं। इन आलीशान होटलों में बॉलीवुड के सितारों का खासा पैसा लगा होता है। अमूमन इन होटलों के मालिकाना हक के बारे में हर किसी को जानकारी नहीं होती। आइये हम आपको बताते हैं ऐसे कितने आलीशान होटल हैं जो किसी न किसी बॉलीवुड अभिनेता के मालिकाना हक में है।


1.समप्लेस एल्स, बॉबी देओल 


समप्लेस एल्स अँधेरी लिंक रोड मुंबई में स्थित शानदार रेस्टोरेंट है।बेहतरीन व्यंजनों के लिए मशहूर इस रेस्टोरेंट के मालिक बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बॉबी देओल हैं। मुंबई में स्थित इस शानदार रेस्टोरेंट का पता 6फ्लोर, फन रिपब्लिक, अँधेरी लिंक रोड, अँधेरी वेस्ट मुंबई है।यह रेस्टोरेंट इंडियन चाइनीज फूड के लिए मशहूर है। बॉबी देओल के इस शानदार रेस्टोरेंट में इंडियन चाइनीज फूड के शौकीन लोग रेस्टोरेंट के भोजन और वहां के बेहतरीन सुन्दरता का अनुभव कर सकते है। समप्लेस एल्स रेस्टोरेंट मुंबई के शानदार रेस्टोरेंटों में से एक है।मुंबई के पॉश इलाके अँधेरी में स्थिति यह रेस्टोरेंट खूब प्रचलित है।


2.क्लब रॉयल्टी, शिल्पा शेट्टी 


बांद्रा वेस्ट मुंबई में स्थित क्लब रॉयल्टी एक शानदार क्लब है।बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इस क्लब की मालकिन हैं। शिल्पा शेट्टी सिर्फ अभिनय के बल पर ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी अपने उपयोगी पैसों का इस्तेमाल करती है। शिल्पा शेट्टी आईपीएल टीम की भी मालकिन हैं। यह शानदार क्लब का पता G1/B क्रिस्टल बिल्डिंग, वाटरफील्ड रोड, बांद्रा वेस्ट मुंबई है।क्लब की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह क्लब यूरोपिन स्टाइल में डिजाइन किया गया है। यूरोपिन डिजाइन को पसंद करने वाले लोग अक्सर इसी क्लब का रुख करते है। मुंबई के शानदार क्लबों में क्लब रॉयल्टी प्रमुखता से शुमार है।क्लब की प्रसिद्धि के कई मुख्य कारण है,सबसे पहला मुख्य कारण क्लब की मालकिन बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। दूसरा कारण यह है कि क्लब यूरोप डिजाइन से सजा हुआ है। तीसरा मुख्य कारण यह है कि यह क्लब मुंबई के पॉश इलाके में स्थित है।


3.लैप द लाउंज, अर्जुन रामपाल 


राजधानी दिल्ली में स्थिति इस शानदार होटल के मालिक बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल हैं।युवाओं के दिल की धड़कन है यह होटल। युवाओं द्वारा बेहद पसंद किया जाने वाला यह होटल ठहरने की बेहतरीन सुविधा के साथ साथ क्लब में मजा करने कि भी पूरी सुविधा उपलब्ध है।चाणक्य पुरी का हिस्सा रहने वाला इस फेमस होटल को अब अभिनेता मलिक अर्जुन रामपाल ने खरीद लिया है। इस शानदार होटल का पता होटल सम्राट, कौटिल्य मार्ग, चाणक्य पुरी नई दिल्ली है। यहां विभिन्न प्रकार के आकर्षण और शानदार होटल के अनोखे वस्तुओं का बेहतरीन आनंद उठाया जा सकता है।


4.एनग्रिल रेस्टोरेंट, नागार्जुन 


दक्षिण भारत के मशहूर कलाकार नागार्जुन एनग्रिल रेस्टोरेंट के मालिक हैं।यह रेस्टोरेंट बेहद ही खूबसूरत रेस्टोरेंटों में शुमार है।रेस्टोरेंट की गजब की खासियत  इसकी इंटीरियर सजावट है जिसे देखकर लोग चकित रह जाते है, इसकी खूबसूरती वाकई में मनमोहनकारी है।इटेलियन खाने के शौकीन लोगों के लिए यह रेस्टोरेंट बेस्ट है। इटेलियन फूड के लिए यह रेस्टोरेंट पूरे भारत में आला दर्जे पर है।इस रेस्तरां में लाउंज की फिलिंग के साथ चिकन की भी भरमार है। सुपरस्टार अभिनेता नागार्जुन के मालिकाना हक में चल रहा यह होटल दिन प्रतिदिन अपनी प्रसिद्धि और लोकप्रियता का विस्तार कर रहा है। 


5.एल्बो रूम रेस्टोरेंट, चंकी पांडे 


एल्बो रूम रेस्टोरेंट आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित है, इस होटल के मालिक बॉलीवुड के सुपर स्टार एक्टर चंकी पांडे है। पांडे फिल्मी दुनिया के बेहतरीन अभिनेता के साथ साथ एक अच्छे बिजनेस मैन भी हैं। चंकी पांडेय मुंबई में अपना स्वयं का रेस्टोरेंट चलाते हैं। रेस्टोरेंट की सबसे खास बात यह है कि इसे ब्रिटिश रंग में रंगा गया है। मशहूर रेस्टोरेंट एल्बो रूम में ब्रिटिश पब के आनंद का लुत्फ़ उठाया जा सकता है। इस शानदार रेस्टोरेंट का पता संत कुटीर अपार्टमेंट, खार वेस्ट, मुंबई है।






Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g