Kareena Kapoor का Greece में दिखा बोल्ड अंदाज, White Bikini में इंटरनेट पर आग लगा रही हैं Bebo
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपने परिवार के साथ वेकेशन पर हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इसकी एक झलक देखने को मिली है। एक्ट्रेस ने पति सैफ अली खान के साथ तस्वीरें शेयर की और फिर अपनी फोटोज डाली हैं। करीना सफेद कलर की बिकिनी पहनकर स्विमिंग का मजा ले रही हैं। करीना कपूर का यह ग्लैमरस अवतार फैंस के बीच छा गया है। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो रही हैं। लोग अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक्ट्रेस ने दिखाई झलक
एक्ट्रेस करीना कपूर खुद से जुड़े अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनके फोटोज और वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं। करीना अपनी फैमिली के साथ ग्रीस में इन दिनों क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। करीना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेकेशन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। करीना ने अब इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस ने सफेद कलर की बिकनी पहनी है। वहीं एक्ट्रेस का बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है।
नो मेकअप लुक
करीना कपूर ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर पति सैफ अली खान की तस्वीरें शेयर की थीं। वह समंदर के किनारे नजर आ रहे थे। अभिनेत्री ने पति को 'हॉट हसबैंड' बताया था। इससे करीना और सैफ के बीच की प्यारी बॉन्डिंग का पता चलता है। करीना ने एक अन्य पोस्ट में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह नो मेकअप लुक में नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने सिर पर स्कॉर्फ बांधा था। करीना की तस्वीरें देखकर एक फैन ने लिखा, 'ओल्ड इज प्योर गोल्ड', तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा, 'बहुत ही सुंदर' और अन्य फैन ने भी करीना की तारीफ की।
अपकमिंग प्रोजेक्ट
वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आई थीं। वहीं अब करीना फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी। करीना की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Find Us
Categories
बॉलीवुड हलचल
बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।

