क्या सच में कनिका कपूर ने छुपाया सच? जानिए कनिका का पूरा कोरोना कांड

कोरोना की चपेट में बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर भी आ चुकी हैं। 'बेबी डॉल में सोने दी' की गायिका हाल ही में लंदन से भारत आई थीं। उनका कहना है की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग भी हुई थी लेकिन तब कोरोना वायरस के लक्षण सामने नहीं आए थे। कनिका ने खुद सारी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी थी।

Bollywood Halchal Apr 02, 2020

भारत में लगातार कोरोना का केहर बढ़ता जा रहा है साथ ही में यह वायरस 180 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। यह वायरस इतना भयानक है, कि इस से कोई भी जात-पात वाला व्यक्ति या अमीर गरीब तक नही बच पा रहा। जर्मनी के फाइनांस मिनिस्टर ने भी कोरोना के कारण आत्माहत्या कर ली। साथ ही भारत में अब तक २००० से ज़्यादा मामले हो चुके हैं। साथ ही इस कोरोना की चपेट में बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर भी आ चुकी हैं। 'बेबी डॉल में सोने दी' की गायिका हाल ही में लंदन से भारत आई थीं। उनका कहना है की एयरपोर्ट पर उनकी स्क्रीनिंग भी हुई थी लेकिन तब कोरोना वायरस के लक्षण सामने नहीं आए थे। कनिका कपूर ने खुद सारी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी थी।

लंदन से आने के बाद कनिका ने लखनऊ में 3-4 पार्टीज़ में बतौर कलाकार हिस्सा लिया जिनमें बड़ी संख्या में लोग और नेता शामिल हुए थे। लेकिन कनिका कपूर में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद लखनऊ में पार्टी में शामिल हुए लोगों में हड़कंप मच गया। उसके बाद लखनऊ प्रसाशन ने तुरंत करवाई की और महानगर की सारी दुकाने और भीड़-भाड़ वाले इलाके बंद कर दिए गए और लोगों से अपील की घर से बाहर ना निकलें और सिर्फ जरूरी चीजों की दुकानें खोलने का आदेश दिया। जहाँ कनिका कपूर ने पार्टी में शिरकत की थी उन सभी जगहों को सील किया गया। साथ ही उस सोसायटी को भी सील कर दिया गया था जहाँ कनिका कपूर का परिवार रहता है। मुंबई में जहाँ कनिका कपूर रहती हैं उसमें करीब सात सौ फ़्लैट हैं। जिनमें शहर के कई नामी लोग रहते हैं। साथ ही फ्लैट में रहने वाले सभी लोगो की कोरोना जाँच की और किसी का भी टेस्ट पॉजिटिव नहीं आया।

वहीं जिन पार्टीज़ में कनिका शामिल हुई थी उनमें से एक पार्टी में हर वर्ग के बड़े लोग मौजूद थे जिसमे राजनीतिक दलों के साथ-साथ कई बड़े अधिकारी भी शामिल हुए थे। साथ ही राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जानकारी दी कि कनिका कपूर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने काफी सावधानी बरती है, और उन्होंने खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया है। यह सारी जानकारी वसुंधरा राजे ने अपने ट्वीटर पे ट्वीट करके बतायी। साथ ही उनके बेटे दुष्यंत राजे ने भी खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया था। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी शामिल थे। वहीं कनिका कपूर पर आरोप भी लगाए गए थे कि वह एयरपोर्ट पर अधिकारियों को झांसा देकर बाहर आई थीं और उन्होंने अपने कोरोना के लक्षणों  को छिपाए रखा।

कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कनिका कपूर को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया। साथ ही अब 11 दिनों बाद भी कनिका कपूर का छठी बार भी कोरोना वायरस पॉजिटिव आया है। लेकिन डॉक्टर्स का कहना है, कि उनकी तबियत में पहले से बहुत ज्यादा सुधार है। वह अब नॉर्मल खाना-पीना कर रहीं है। साथ ही कोरोना के लक्षण भी उनके अंदर बहुत कम हैं। लेकिन बार-बार टेस्ट पॉजिटिव आने के कारण उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल सकती। जब तक टेस्ट नेगेटिव नहीं आएगा तब तक मशहूर गायिका कनिका कपूर को अस्पताल में ही रहना पड़ेगा।




Find Us



बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड की चटपटी खबरों के साथ ही पढ़िये हर नयी फिल्म की सबसे सटीक समीक्षा। साथ ही फोटो और वीडियो गैलरी में देखिये बॉलीवुड की हर हलचल।


लेटेस्ट पोस्ट


L o a d i n g